CISF Recruitment 2024: सीआईएसएफ में निकली बंपर नियुक्ति, इस दिन से करें अप्लाई, देखें पूरा प्रोसेस

CISF Recruitment 2024: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने वर्ष 2024 के लिए कांस्टेबल (फायर) या फायरमैन की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है. इस भर्ती अभियान का उद्देश्य पूरे भारत में विभिन्न क्षेत्रों में रिक्तियों को भरना है.

CISF Recruitment 2024: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने एक आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से कांस्टेबल फायरमैन पदों की भर्ती की घोषणा की है. यहां जानें पूरा प्रोसेस जिसके द्वारा आप इन नियुक्तियों के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

UP Police Constable Exam 2024: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा का एग्जाम पैटर्न, यहां करें चेक

JPSC Mains Result 2024: जल्द जारी होने जा रहा है जेपीएससी मेंस का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक

सीआईएसएफ में निकली नियुक्ति के लिए कैसे करें अप्लाई ?

स्टेप 1: CISF की आधिकारिक वेबसाइट – cisfrectt.in पर लॉग ऑन करें.
स्टेप 2: होमपेज पर, “लॉगिन” बटन पर क्लिक करें.
स्टेप 3: एक नया पेज प्रदर्शित होगा. “नया रजिस्ट्रेशन” बटन पर क्लिक करें
स्टेप 4: अब अपना मूल विवरण, अतिरिक्त और संपर्क विवरण, और घोषणा भरें.

CISF Recruitment 2024 के लिए पात्रता मानदंड क्या है ?

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) कांस्टेबल फायरमैन पदों के लिए पात्र होने के लिए, उम्मीदवारों को भारत में किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी. आवेदकों के लिए आयु सीमा 30 सितंबर, 2024 तक 18 से 23 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है, जिसमें सरकारी मानदंडों के अनुसार आयु में छूट लागू है.

CISF Recruitment 2024 के लिए चयन प्रक्रिया क्या है ?

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) कांस्टेबल फायरमैन पदों के लिए चयन प्रक्रिया कठोर और प्रतिस्पर्धी होगी, जिसमें सबसे उपयुक्त उम्मीदवारों की भर्ती सुनिश्चित करने के लिए कई चरण शामिल होंगे. इस प्रक्रिया में शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मानक परीक्षण (PST), दस्तावेज़ सत्यापन, लिखित परीक्षा और चिकित्सा परीक्षा शामिल है.

CISF Recruitment 2024 के लिए आवेदन शुल्क क्या है ?

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) कांस्टेबल फायरमैन भर्ती के लिए आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी (OBC) और आडब्लूएस (EWS) उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये है, जबकि एससी, एसटी (SC, ST) और पीडब्लूडी (PWD) उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >