CBSE, CISCE 12 Board 2021 LIVE Update: पीएम मोदी 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर करेंगे बैठक, एक्जाम्स को लेकर हो सकता है बड़ा ऐलान

CBSE, CISCE 12 Board 2021 Update: CBSE और सीआईएससीई 12वीं कक्षा की परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार तक के लिए सुनवाई टाल दी. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 12वीं की परीक्षाओं कर रद्द करने या आयोजित करने पर आज यानी 01 जून 2021 को बड़ा ऐलान हो सकता है. सीबीएसई ने अप्रैल में कोरोना संकट को देखते हुए 1 जून 2021 तक परीक्षाएं स्थगित रखने का ऐलान किया था. ऐसे में देखना होगा कि अब एक जून को सीबीएसई परीक्षा को लेकर आगे क्या रणनीति सामने रखता है. यहां देखें एक्जाम का लेटेस्ट अपडेट

Live Updates
9:17 PM. 1 Jun 21 3:47 PM. 1 Jun

ममता शर्मा ने ट्वीट कर शिक्षा मंत्री के जल्द स्वस्थ होने की कामना की

ममता शर्मा ने शिक्षा मंत्री के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने ट्वीट किया है कि उम्मीद है कि हमारे शिक्षा मंत्री को यह एहसास होगा कि लाखों छात्रों और उनके परिवारों को घातक वायरस के संपर्क में लाना कोई समझदारी भरा ��ैसला नहीं है.

9:17 PM. 1 Jun 21 3:47 PM. 1 Jun

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर करेंगे बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर अहम बैठक की अध्यक्षता करेंगे. सभी राज्यों के साथ व्यापक चर्चा के परिणामस्वरूप उन्हें सभी संभावित विकल्पों के बारे में जानकारी दी जाएगी.

8:35 PM. 1 Jun 21 3:05 PM. 1 Jun

शिक्षा मंत्री ने करने वाले थे ऐलान

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक 12वीं बोर्ड परीक्षा की तिथि और प्रारूप का ऐलान करने वाले थे. स्थगित की गई 12वीं की बोर्ड परीक्षा आयोजन के संबंध में 23 मई 2021 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक हुई थी, जिसमें राज्यों को 25 मई तक परीक्षा आयोजन के संबंध में सुझाव देने थे.

8:14 PM. 1 Jun 21 2:44 PM. 1 Jun

याचिका पर अभी होनी है सुनवाई

सीबीएसई और सीआईएससीई की 12वीं बोर्ड परीक्षा 2021 को रद्द करने की मांग वाली याचिका पर अभी सुनवाई होनी है. मामलें में 31 मई 2021 को सुनवाई होनी थी, जिसे 3 जून 2021 तक के लिए टाल दिया गया है. वहीं केंद्र सरकार के एटॉर्नी जनरल वेणुगोपाल के अनुसार सरकार 2 दिन में 12वीं बोर्ड परीक्षा के संबंध में फैसला ले लेगी. इसलिए सुनवाई को तीन जून तक के लिए टाल दिया गया है.

7:43 PM. 1 Jun 21 2:13 PM. 1 Jun

शिक्षा मंत्री जांच में 21 अप्रैल को कोविड-19 संक्रमित पाए गए थे

सूत्र ने बताया कि कोरोना संक्रमण के बाद जटिलताओं के कारण निशंक को मंगलवार की सुबह को भर्ती कराया गया. उन्हें डा. नीरज निश्चल की देखरेख में भर्ती कराया गया. गौरतलब है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री जांच में 21 अप्रैल को कोविड-19 संक्रमित पाए गए थे.

7:43 PM. 1 Jun 21 2:13 PM. 1 Jun

कोरोना संक्रमण के बाद जटिलताओं के कारण केंद्रीय मंत्री निशंक को एम्स में भर्ती

कोरोना संक्रमण के बाद जटिलताओं के कारण मंगलवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को एम्स में भर्ती कराया गया. सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय मंत्री को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डा. नीरज निश्चल की देखरेख में भर्ती कराया गया है.

मुख्य बातें

CBSE, CISCE 12 Board 2021 Update: CBSE और सीआईएससीई 12वीं कक्षा की परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार तक के लिए सुनवाई टाल दी. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 12वीं की परीक्षाओं कर रद्द करने या आयोजित करने पर आज यानी 01 जून 2021 को बड़ा ऐलान हो सकता है. सीबीएसई ने अप्रैल में कोरोना संकट को देखते हुए 1 जून 2021 तक परीक्षाएं स्थगित रखने का ऐलान किया था. ऐसे में देखना होगा कि अब एक जून को सीबीएसई परीक्षा को लेकर आगे क्या रणनीति सामने रखता है. यहां देखें एक्जाम का लेटेस्ट अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >