CBSE Class 10 Result 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 10वीं के टर्म 2 के बोर्ड परीक्षा परिणाम समय पर घोषित करेगा. कुछ रिपोर्टों के अनुसार, सीबीएसई टर्म 2 के परिणाम जल्द ही जारी किए जा सकते हैं, लेकिन परिणाम की तारीख और समय पर अबतक किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. रिजल्ट जारी होने पर, छात्र अपना सीबीएसई परिणाम cbseresults.nic.in, results.gov.in, digilocker.gov.in और अन्य वेबसाइटों पर देख सकते हैं. बता दें कि सीबीएसई टर्म 2 कक्षा 10 की परीक्षा 26 अप्रैल से 24 मई तक और कक्षा 12 की परीक्षा 26 अप्रैल से 15 जून तक हुई थी.
CBSE Class 10, 12 Result 2022: जुलाई के अंतिम सप्ताह में संभावित
सीबीएसई के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार सीबीएसई कक्षा 10 और 12वीं के परिणाम जुलाई के अंतिम सप्ताह में बोर्ड द्वारा निर्धारित समय अनुसार घोषित होने की संभावना है. बोर्ड के परिणामों में कोई देरी नहीं होगी और इसकी तैयारी चल रही है.
CBSE Class 10, 12 Result 2022: रिजल्ट के लिए करना होगा और इंतजार
मिली जानकारी के अनुसार अभी बोर्ड की ओर से कंपाइलेशन का काम पूरा नहीं हुआ है. मूल्यांकन की गई कॉपी भी अभी कई सेंटर से प्राप्त नहीं हुई है. ऐसे में रिजल्ट जारी करने में और 10 से 15 दिनों की देरी होने की संभावना है.
CBSE Class 10 Result 2022: रोल नंबर, स्कूल कोड के माध्यम से चेक कर सकेंगे रिजल्ट
छात्रों को अपने सीबीएसई कक्षा 10, कक्षा 12 के परिणाम देखने के लिए अपने बोर्ड परीक्षा रोल नंबर और स्कूल कोड के साथ लॉगिन करना होगा.
CBSE Class 10 Result 2022: उमंग एप और डिजिलॉकर पर भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट
बोर्ड की वेबसाइट के अलावा, छात्र सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम देखने के लिए डिजिलॉकर या उमंग ऐप का भी उपयोग कर सकते हैं.
CBSE Class 10 Result 2022: 10वीं में शामिल छात्र
इस साल सीबीएसई कक्षा 10 परीक्षा में उम्मीदवारों की कुल संख्या 21,16,209 है.
लड़कियां: 8,94,993
लड़के: 12,21,195
अन्य: 21
कुल: 21,16,209
Punjab Board PSEB 10th Result 2022 Live Updates: पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 97.94% स्टूडेंट्स पास
CBSE Class 10 Result 2022: 10वीं और 12वीं में शामिल हुए थे इतने छात्र
कक्षा 12 वीं में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की कुल संख्या: 1454370
जबकि कक्षा 10 वीं में शामिल होने वाले छात्रों की कुल संख्या: 2116209 है.
CBSE Class 10 Result 2022: रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स
सीबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षा 29 दिन और कक्षा 12वीं का परिणाम 51 दिनों तक चला था.
सीबीएसई की ओर से अबतक रिजल्ट संबंधी अपडेट नहीं
CBSE 10वीं बोर्ड की परीक्षा में शामिल लाखों छात्र रिजल्ट की प्रतीक्षा कर रहे हैं, सीबीएसई ने अभी तक कक्षा 10 के परिणामों की तारीख और समय की पुष्टि नहीं की है.
रिजल्ट चेक करने के लिए यहां दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें
-
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in और results.gov.in पर जाएं.
-
होमपेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, “सीबीएसई टर्म 2 कक्षा 12 परिणाम या सीबीएसई टर्म 2 कक्षा 10 परिणाम 2022.”
-
अपना रोल नंबर जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें.
-
आपका सीबीएसई टर्म 2 रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.
-
स्क्रीन पर सीबीएसई टर्म 2 स्कोरकार्ड और मार्कशीट डाउनलोड करें.
-
भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट लें.
ऑनलाइन रिजल्ट चेक करने के लिए वेबसाइट्स
कक्षा 10वीं, 12वीं टर्म 2 के परिणाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट
cbseresults.nic.in
results.gov.in
digilocker.gov.in