CBSE Term 2 Result 2022 Date: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से 10वीं और 12वीं टर्म 2 बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा जल्द ही की जाएगी. कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं और मूल्यांकन कार्य अपने अंतिम चरण पर चल रहा है. एक बार रिजल्ट की घोषणा किए जाने के बाद, छात्र अपना सीबीएसई परिणाम बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं.
CBSE Term 2 Result 2022 चेक करने के लिएऑफिशियल वेबसाइट्स
सीबीएसई कक्षा 10, कक्षा 12 टर्म 2 के रिजल्ट इन वेबसाइट्स पर चेक कर सकते हैं
छात्र उमंग ऐप पर भी सीबीएसई बोर्ड के नतीजे देख सकते हैं.
CBSE Term 2 Result 2022 रिजल्ट चेक करने का तरीका जानें
सीबीएसई टर्म 2 परिणाम की जांच करने के लिए, छात्रों को अपने बोर्ड परीक्षा रोल नंबर और स्कूल कोड के साथ लॉगिन करना होगा. यहां दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर रिजल्ट चेक कर सकेंगे…
-
सीबीएसई टर्म 2 परिणाम 2022 की कैसे चेक करें
-
सबसे पहले cbseresults.nic.in पर जाएं.
-
होमपेज पर, सीबीएसई कक्षा 10 और कक्षा 12 के टर्म 2 के परिणाम के लिंक प्रदर्शित होंगे.
-
अपनी कक्षा का चयन करें.
-
अपना लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें.
-
परिणाम देखें और पेज का प्रिंटआउट लें.
CBSE Term 2 Result 2022 के साथ ही फाइनल रिजल्ट होंगे जारी
सीबीएसई टर्म 2 के अंकों के साथ अंतिम परिणाम प्रकाशित करेगा. इससे पहले, बोर्ड ने टर्म 1 के परिणामों की घोषणा की थी, जिसमें केवल फर्स्ट टर्म परीक्षा में छात्रों द्वारा प्राप्त अंकों का उल्लेख किया गया था. अंतिम परिणाम अंक पत्र में अन्य विवरणों के साथ छात्रों के पास या फेल स्थिति का उल्लेख होगा.
Also Read: JAC 8th Board Exam: झारखंड में आठवीं बोर्ड की परीक्षा कल से शुरू,करीब साढ़े 5 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल
एकेडमिक इयर 2022-23 से पुराने पैटर्न पर होगी परीक्षा
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कोविड-19 के कारण आयोजित दो बार की बोर्ड परीक्षा प्रणाली को नए एकेडमिक इयर 2022-23 में वापस लेने की घोषणा की है और अब साल में एक बार पुराने परीक्षा पैटर्न पर के अनुसार परीक्षा आयोजित करने का फैसला किया है. इसके अलावा, मूल्यांकन योजना में कई बदलाव किए गए हैं, जिसमें विभिन्न प्रकार के प्रश्नों को दिए गए वेटेज में बदलाव भी शामिल है.
