CBSE 12th Result 2022 Declared: 12वीं में यूपी की तान्या बनी टॉपर, 10वीं रिजल्ट भी जारी

CBSE 12th Result 2022 Live Updates: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से कक्षा 12वीं टर्म 2, फाइनल रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है. परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स cbseresults.nic.in और अन्य ऑफिशियल वेबसाइटों पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. सीबीएसई बोर्ड 12वीं का रिजल्ट पास प्रतिशत, टॉपर्स लिस्ट समेत अन्य अपडेट यहां पढ़ें.

Live Updates
11:39 PM. 22 Jul 22 6:09 PM. 22 Jul

CBSE 12th Result 2022: सीबीएसई 12वीं का मार्कशीट डिजिलॉकर में उपलब्ध करा दिया गया है

11:23 PM. 22 Jul 22 5:53 PM. 22 Jul

12वीं टॉपर तान्या सिंह का IAS बनने का है सपना

फाइनल रिजल्ट के लिए ऐसे कैलकुलेट हुए मार्क्स

सीबीएसई 2022 में कोरोना के कारण दो बार परीक्षा ली गई- टर्म 1 और टर्म 2. फाइनल रिजल्ट में दोनों टर्म के मार्क्स जोड़े गए हैं. हालांकि बोर्ड ने साफ किया है कि सीबीएसई 12वीं टर्म 1 का वेटेज सिर्फ 30% (थ्योरी पेपर) लिया गया है. जबकि टर्म 2 में थ्योरी पेपर को 70 फीसदी वेटेज दिया गया है. वहीं, सीबीएसई प्रैक्टिकल के मार्क्स को दोनों टर्म में समान वेटेज दिया गया है.

11:23 PM. 22 Jul 22 5:53 PM. 22 Jul

आईएएस बनना चाहती हैं सीबीएसई 12वीं टॉपर तान्या सिंह

सीबीएसई 12वीं की इस साल की टॉपर यूपी की तान्या सिंह हैं इन्हें 100 प्रतिशत मार्क्स मिले हैं. इनका सपना आईएएस बनने का है.

CBSE 12th Result 2022: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट एक नजर में

कुल रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स : 14,44,341

परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स : 14,35,366

पास स्टूडेंट्स : 13,30,662

कुल पास प्रतिशत : 92.71%

11:23 PM. 22 Jul 22 5:53 PM. 22 Jul

सीबीएसई के नियंत्रक संयम भारद्वाज ने बताया सीबीएसई 10वीं फाइनल रिजल्ट कब आयेगा

सीबीएसई के नियंत्रक संयम भारद्वाज ने रिजल्ट को लेकर कहा है कि सीबीएसई की पॉलिसी के अनुसार हम टॉपर्स लिस्ट जारी नहीं करते हैं. हम हमेशा सबसे पहले रिजल्ट जारी करते हैं, लेकिन इस बार रिजल्ट लेट हुआ, क्योंकि हमने दो बार परीक्षाएं लीं और दोनों के बीच छात्रों को पढ़ने के लिए गैप देना पड़ा. साथ ही 10th के रिजल्ट के लिए हम अभी से तैयारी में जुटे हैं. आज से सोमवार तक कभी भी रिजल्ट जारी कर सकते हैं.

11:23 PM. 22 Jul 22 5:53 PM. 22 Jul

CBSE 12th Topper Tanya Singh: IAS बना चाहती हैं 12वीं टॉपर तान्या सिंह, ऐसे मिले 500 में से 500 मार्क्स

CBSE 12th Result 2022: कंपार्टमेंट परीक्षा 23 अगस्त से

सीबीएसई की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार कक्षा 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 23 अगस्त से आयोजित की जाएगी. परीक्षा टर्म 2 के सिलेबस पर ली जाएगी. परीक्षा में असफल स्टूडेंट्स कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हो सकते हैं.

11:23 PM. 22 Jul 22 5:53 PM. 22 Jul

CBSE 12th Result 2022: छठे विषय में फेल छात्र ऐसे हुए पास

वैसे छात्र जिन्होंने 6 या इससे ज्यादा विषयों की परीक्षा दी थी, वे अगर लैंग्वेज छोड़कर किसी और सब्जेक्ट में फेल हुए तो बोर्ड ने उसे उनके छठे विषय से बदल दिया है जिसमें वे पास हैं. इस तरह से ऐसे स्टूडेंट्स को भी पास घोषित किया गया है. फिर भी यदि ऐसे छात्र फेल सब्जेक्ट में अपने मार्क्स सुधारना चाहते हैं तो वे कंपार्टमेंट एग्जाम दे सकते हैं.

मुख्य बातें

CBSE 12th Result 2022 Live Updates: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से कक्षा 12वीं टर्म 2, फाइनल रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है. परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स cbseresults.nic.in और अन्य ऑफिशियल वेबसाइटों पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. सीबीएसई बोर्ड 12वीं का रिजल्ट पास प्रतिशत, टॉपर्स लिस्ट समेत अन्य अपडेट यहां पढ़ें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >