शिक्षक बनने का सपना देख रहे उम्मीदवार ध्यान दें, सीटीईटी का आवेदन फॉर्म भरने की आज है अंतिम तिथि

सीटीईटी यानी Central Teacher Eligibility Test के लिए आज अंतिम तारीख है

शिक्षक बनने का सपना देख रहें विद्यार्थियों और उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है, सीटीईटी यानी Central Teacher Eligibility Test के लिए आज आवेदन की अंतिम तारीख है. परीक्षा की तिथि पहले 9 मार्च थी. जिसे बाद में बढ़ाकर 17 तारीख कर दी गयी. इसलिए जिन अभ्यर्थियों ने अब तक आवेदन नहीं किया है वो सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर कर सकते हैं.

बता दें कि इसके लिए सीटीईटी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एक नोटिस भी जारी किया है. उम्मीदवार के लिए नोटिस का सीधा लिंक आगे भी दिया जा रहा है.

गौरतलब है कि यह लगातार दूसरी बार सीटीईटी की तिथि में बढ़ोतरी हुई थी, सीबीएसई ने इससे पहले आवेदन की तिथि 24 फरवरी रखी थी, फिर बाद में तारीख बढ़ाकर 2 मार्च कर दी गयी. उसके बाद नोटिफिकेशन जारी करके 9 मार्च दी गयी.

कब तक जमा करना होगा आवेदन की फीस

आपको बता दें कि आवेदन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 18 अप्रैल दोपहर 3:30 तक रखा गया है. इसलिए उम्मीदवार सीबीएसई द्वारा तय किए गए समय के अंदर अपने आवेदन शुल्क जमा कर दें ताकि यह सुनहरा अवसर आपके हाथ से निकल न जाए

जरूरी जानकारी

आवेदन में सुधार के लिए तिथि 19 मार्च से लेकर 26 मार्च 2020 तक निर्धारित की गई है

परीक्षा अपनी तय तिथि पर ही आयोजित की जाएगी. यानी परीक्षा का आयोजन 5 जुलाई 2020 को ही होगा.

सीटेट जुलाई 2020 के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 जनवरी 2020 को शुरू हो गई थी.

https://ctet.nic.in/webinfo/Handler/FileHandler.ashx?i=File&ii=306&iii=Y

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

Published by: Prabhat Khabar

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >