Bihar Jobs: बिहार में नौकरियों की बाढ़, 22 जुलाई को इस शहर में लगेगा जॉब कैंप

बिहार में 22 जुलाई को एक खास जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है, ऐसे में जानें इस कैंप से जुड़ी कंप्लीट डिटेल्स.

Bihar Jobs 2024: बिहार के दरभंगा में श्रम संसाधन विभाग द्वारा 22 जुलाई को दरभंगा स्थित कार्यालय परिसर में विशेष तौर से युवाओं के लिए एक कैंप लगाया जा रहा है जिसका मुख्य रूप से उद्देश्य है शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार देना. ऐसे में जानें इस कैंप से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां.

किस जगह होगा कैंप का आयोजन?

बिहार सरकार के दरभंगा के नियोजन पदाधिकारी मृणाल कुमार चौधरी ने ये जानकारी दी है कि यह कैंप श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के अंतर्गत इस कैंप का आयोजन आईटीआई, रामनगर के पास संयुक्त श्रम भवन, लहेरियासराय के कार्यालय परिसर में होगी. बता दें कि इस कैंप का आयोजन delivery.ltd कर रही है और अगर समय की बात करें तो कैंप को सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक किया जाएगा.

Also Read: Sarkari Naukri: रांची में 10वीं पास के लिए नौकरी पाने का खास मौका, चौकीदार के लिए 357 पदों पर वैकेंसी

कितनी मिलेगी सैलरी?

इस जॉब कैंप के अंतर्गत रेगुलर फील्ड एग्जीक्यूटिव माइल एजेंट के लिए 43 पदों पर भर्ती है जिसके लिए चयनित अभ्यर्थियों को 12,000 से 16,000 रुपए तक की प्रतिमाह सैलरी मिलेगी, इसके अलावा उन्हें पीएफ और ईएसआई का भी लाभ प्राप्त होगा. बता दें कि चयनित अभ्यर्थियों की पोस्टिंग दरभंगा में ही होगी.

Also Read: Sarkari Naukri : बिहार में चौकीदार की भर्ती के लिए आवेदन की अंंतिम तिथि 20 जुलाई

क्या है योग्यता?

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास होना अनिवार्य है, साथ ही अगर बात करें आयु सीमा की तो इसके लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष है और अधिकतम 42 वर्ष है.

Also Read: Sarkari Naukri: SBI में 1040 पदों के लिए आवेदन शुरू, 60 लाख तक होगी सालाना सैलरी

Also Read: BPSC: बिहार में 1339 पदों पर असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए भर्ती, जल्द कर लें आवेदन

देखें ये वीडियो:

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >