Best Career Courses: बीटेक या एमटेक नहीं, ये हैं भारत के 5 सबसे कठिन कोर्स, डिग्री पूरी करने में टॉपर्स के भी छूटते हैं पसीने

Best Career Courses After 12th: 10वीं-12वीं के बाद सही करियर ऑप्शन तलाश रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है. आज हम आपको ऐसे कुछ टफ कोर्सेज के बारे में बताएंगे, जिन्हें पूरा करने के बाद न सिर्फ आपके पास नौकरी के कई ऑप्शन होंगे बल्कि अच्छी कमाई भी होगी.

Best Career Courses After 12th: आप 12वीं के बाद कौन सा कोर्स चुनते हैं, इस पर आपका पूरा भविष्य टिका होता है. ऐसे में सही करियर का चुनाव करना जरूरी है. भारत में ऐसे कई कोर्सेज हैं जो काफी टफ हैं. इन्हें पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होती है और लंबा वक्त देना होता है. आइए, जानते हैं ऐसे सभी कोर्सेज के बारे में- 

मेडिसिन और डेंटिस्ट 

डॉक्टर या डेंटिस्ट एक ऐसा करियर (Best Career) है जो काफी अच्छा माना जाता है. इस पेश में सम्मान के साथ पैसा भी बहुत होता है. हालांकि, डॉक्टर बनने का सफर इतना आसान नहीं है. इस क्षेत्र में कंपटीशन काफी है. डॉक्टर और डेंटिस्ट बनने के लिए काफी सालों तक पढ़ाई करनी होती है और फिर ट्रेनिंग भी करनी होती है. भारत में मेडिकल क्षेत्र से पढ़ाई करने वाले प्रोफेशनल्स की काफी डिमांड है. 

एयरोस्पेस इंजीनियरिंग 

कठिन कोर्सेज (Top Tough Courses) में से एक एयोरस्पेस इंजीनियरिंग भी है. इस क्षेत्र में सैटेलाइट, रॉकेट और प्लानेट के बारे में पढ़ाया जाता है. इस कोर्स के लिए 12वीं में पीसीएम विषय अनिवार्य है. एयरोस्पेस इंजीनियर्स की मैथ्स, फिजिक्स और अंग्रेजी पर मजबूत पकड़ होनी चाहिए. 

चार्टर्ड अकाउंटेंसी 

अकाउंट्स का क्षेत्र भी युवाओं को अच्छा करियर ऑप्शन दिलाता है. लेकिन इसके लिए कड़ी मेहनत करनी होती है. तीन सालों की डिग्री और उसके बाद की कड़ी ट्रेनिंग के बाद कहीं जाकर चार्टर्ड अकाउंटेंट बनते हैं. इस क्षेत्र में करियर की शुरुआत करना चाहते हैं तो अकाउंट्स और विश्लेषण में आपकी पकड़ मजबूत होनी चाहिए. 

लॉ 

लॉ यानी कि कानून की पढ़ाई वास्तविक में काफी टफ है. इसकी पढ़ाई के लिए कैंडिडेट्स को 5 सालों का लंबा वक्त देना पड़ता है. बीए एलएलबी और एलएलबी की डिग्री हासिल करने के बाद एडवोकेट बनने के लिए कई टफ परीक्षाएं देनी होती हैं. एलएलबी कोर्स में विभिन्न लीगल टॉपिक्स, कॉन्सटिट्यूशनल लॉ, क्रिमिनल लॉ, सिविक लॉ आदि कवर किए जाते हैं. साथ ही इस क्षेत्र में आगे तक जाने के लिए समझ और कम्यूनिकेशन स्किल अच्छी होनी चाहिए. 

मास्टर ऑफ फिलॉसफी (M.Phil) 

मास्टर ऑफ फिलॉसफी (M.Phil) भारत के सबसे कठिन कोर्सेज में से एक है. यह 2 साल का पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स है, जिसके तहत छात्रों को अपने पसंद के टॉपिक पर रिसर्च करना होता है. एमफिल कोर्स में दाखिले के लिए गेट, आईआईटी जैम या LPUNEST जैसे एंट्रेंस एग्जाम देने होते हैं. 

यह भी पढ़ें- ISRO Scientist: कैसे बनते हैं इसरो में साइंटिस्ट? जानिए स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >