शैक्षिक सत्र 2024-25 के लिए खुला AICTE का वेब पोर्टल, ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

AICTE invites online applications for approval: अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए अनुमोदन की प्रक्रिया को बुधवार से शुरू कर दिया.

AICTE invites online applications for approval: अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए अनुमोदन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है. मौजूदा एआईसीटीई अनुमोदित तकनीकी संस्थान, डीम्ड-टू-बी यूनिवर्सिटी, केंद्रीय/राज्य या निजी विश्वविद्यालय, तकनीकी और प्रबंधन कार्यक्रम/पाठ्यक्रम चलाने के लिए परिषद से अनुमोदन चाहने वाले नए संस्थान ऑनलाइन आवेदन भेज सकते हैं. एआईसीटीई के अध्यक्ष प्रोफेसर टी.जी. सीतारम ने उपाध्यक्ष डॉ. अभय जेरे और सदस्य सचिव प्रो. राजीव कुमार के साथ आधिकारिक तौर पर एआईसीटीई मुख्यालय, नई दिल्ली से अनुमोदन प्रक्रिया के वेब पोर्टल को लाइव किया.

Also Read: IAF AFCAT 2024: एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए आवेदन करने का आज है अंतिम मौका, ऐसे करें अप्लाई

01 जनवरी से 31 जनवरी, 2024 तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

एआईसीटीई से अनुमोदन प्राप्त करने के इच्छुक मौजूदा और नए तकनीकी संस्थान/विश्वविद्यालय 01 जनवरी से 31 जनवरी, 2024 तक काउंसिल की वेबसाइट (www.aicte-india.org) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. हालांकि, जो संस्थान बीबीए, बीसीए या बीएमएस पाठ्यक्रम शुरू करना चाहते हैं उन्हें नेशनल सिंगल विंडो सिस्टम (https://www.nsws.gov.in/) पर ऑनलाइन आवेदन करके एआईसीटीई से अनुमोदन लेना होगा, भले ही वह मौजूदा संस्थान हो या नए. सबमिशन विंडो 01 जनवरी से 26 फरवरी 2024 तक खुली है.

विस्तृत दिशानिर्देश जारी

एआईसीटीई ने सभी संस्थानों/विश्वविद्यालयों को ऑनलाइन आवेदन करने से पहले अनुमोदन प्रक्रिया के मानदंडों और विनियमों को ध्यान से पढ़ने का निर्देश दिया है. अनुमोदन से संबंधित विस्तृत दिशानिर्देश 06 दिसंबर, 2023 को लॉन्च की गई एआईसीटीई अनुमोदन प्रक्रिया हैंडबुक (एपीएच) 2024-2027 में उपलब्ध हैं. नए एपीएच में गुणवत्ता पर ध्यान देने, शिक्षा, प्रक्रियाओं में सरलता, कार्यान्वयन में पारदर्शिता और संस्थानों को निर्बाध अनुमोदन सुनिश्चित करने के लिए कई संशोधन और प्रावधान किए गए हैं.

Also Read: IGNOU Entrance Test 2024: इग्नू ने बढ़ाई आवेदन की डेट, इन कोर्सेज के लिए करें अप्लाई

एआईसीटीई वर्ष- 2047 तक भारत को टेक्नोलॉजी हब बनाने के लिए देश में समग्र, गुणात्मक, समावेशी और सुलभ शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है. एआईसीटीई अपने विविध हितधारकों की जरूरतों को पूरा करने वाला संरक्षक, पथ प्रदर्शक और सुविधा प्रदाता के रूप में काम करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >