Zerodha Scam: मुंबई के एक जाने-माने निवेशक और IVF विशेषज्ञ डॉ. अनिरुद्ध मल्पानी ने देश की प्रमुख ऑनलाइन ब्रोकिंग कंपनी Zerodha पर गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने दावा किया कि कंपनी उन्हें 5 करोड़ रुपये से ज्यादा रकम निकालने नहीं दे रही है, जबकि उनके अकाउंट में 18.46 करोड़ रुपये की विदड्रॉ योग्य राशि मौजूद है.डॉ. मल्पानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर अपने जेरोधा डैशबोर्ड के स्क्रीनशॉट साझा किया, जिनमें उनके खाते की कुल वैल्यू 42.9 करोड़ रुपये, उपयोग की गई मार्जिन 24.46 करोड़ रुपये, और विदड्रॉ योग्य बैलेंस साफ दिख रही थी.
क्या कहकर जताई नाराजगी?
अपने पोस्ट में डॉ. मल्पानी ने लिखा “जेरोधा स्कैम! वे मुझे मेरा ही पैसा निकालने नहीं दे रहे, कह रहे हैं कि रोजाना की लिमिट 5 करोड़ है. वे मेरा पैसा फ्री में इस्तेमाल कर रहे हैं!” उनका आरोप है कि कंपनी उनके फंड को अपनी सुविधा के लिए रोके हुए है, जबकि निवेशक को अपने पैसे पर पूरा अधिकार होना चाहिए.
डॉ. मल्पानी की X पोस्ट को जरूर चेक करें:
क्या सच में है कोई विदड्रॉल लिमिट?
डॉ. मल्पानी के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई. कई लोगों ने सवाल उठाया कि क्या जेरोधा सच में रोजाना पैसे निकालने की कोई सीमा रखती है, या फिर ये किसी तकनीकी प्रक्रिया का हिस्सा है.
क्या चेतावनी यूजर्स ने दी डॉ. मल्पानी को?
कई लोगों ने डॉ. मल्पानी को सलाह दी कि इतनी बड़ी रकम सार्वजनिक रूप से पोस्ट करना सुरक्षा के लिहाज से जोखिम भरा हो सकता है. एक यूजर ने लिखा “अपने फायदे के लिए इतनी बड़ी राशि सार्वजनिक रूप से न बताएं, इससे गलत लोगों का ध्यान आपकी तरफ जा सकता है.
कौन हैं डॉ. अनिरुद्ध मल्पानी?
डॉ. मल्पानी एक IVF स्पेशलिस्ट और एंजल इन्वेस्टर हैं. उन्होंने 1991 में मल्पानी इंफर्टिलिटी क्लिनिक की स्थापना की थी और अब तक 30 से ज्यादा स्टार्टअप्स में निवेश कर चुके हैं, जिनमें हेल्थकेयर और टेक्नोलॉजी सेक्टर शामिल हैं.
ALSO READ: Vodafone Idea में 6 अरब डॉलर की डील की गूंज! शेयरों में उछाल, क्या TGH संभालेगा कंपनी की कमान?
