भारत की थोक मुद्रास्फीति जनवरी में लगातार दूसरे महीने नरम, खुदरा महंगाई दर में बढ़ोतरी दर्ज

सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, जनवरी में ईंधन और बिजली खंड (13.15 फीसदी के समग्र भार के साथ) का सूचकांक 1.39 फीसदी घटकर 155.8 फीसदी पर रह गया. अक्टूबर में कुल थोक महंगाई दर 8.39 फीसदी थी और तब से इसमें लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है.

नई दिल्ली : भारत में थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) आधारित थोक मुद्रास्फीति मध्यम बनी हुई है और साल 2023 के आरंभिक महीने जनवरी में यह नरम होकर 4.73 फीसदी पर पहुंच गई, जो भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा निर्धारित स्तर से कुछ अधिक है. रिजर्व बैंक ने मुद्रास्फीति को चार फीसदी तक सीमित रखने के लिए रेपो रेट में लगातार बढ़ोतरी कर रहा है. हालांकि, दिसंबर महीने में थोक मुद्रास्फीति नवंबर के मुकाबले नरम होकर 4.95 फीसदी पर थी.

सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, जनवरी में ईंधन और बिजली खंड (13.15 फीसदी के समग्र भार के साथ) का सूचकांक 1.39 फीसदी घटकर 155.8 फीसदी पर रह गया. अक्टूबर में कुल थोक महंगाई दर 8.39 फीसदी थी और तब से इसमें लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. खासकर, थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) आधारित थोक मुद्रास्फीति सितंबर तक लगातार 18 महीनों के लिए दोहरे अंकों में रही थी.

इस बीच, उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित खुदरा मुद्रास्फीति जनवरी 2023 में दोबारा रिजर्व के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार 6.52 फीसदी पर पहुंच गई. सरकार की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, ग्रामीण और शहरी भारत में खुदरा मुद्रास्फीति क्रमश: 6.85 फीसदी और 6.00 फीसदी थी. अनाज और उत्पाद खंड, अंडे, मसाले आदि की कीमतों ने जनवरी में खुदरा मुद्रास्फीति में वृद्धि में योगदान दिया. भारत की खुदरा मुद्रास्फीति लगातार तीन तिमाहियों से रिजर्व बैंक के छह फीसदी के लक्ष्य से ऊपर थी.

Also Read: 11 महीने के निचले स्तर पर खुदरा महंगाई दर, नवंबर में घटकर 5.88 फीसदी पर पहुंची

उधर, महंगाई को कम करने के लिए आरबीआई पिछले साल के मई महीने से लगातार अब तक रेपो रेट करीब 6 बार इजाफा कर दिया है. अभी हाल ही में आरबीआई ने रेपो रेट में 0.25 फीसदी बढ़ोतरी की है. इसी के साथ मई 2022 से लेकर फरवरी 2023 के बीच रेपो रेट बढ़कर करीब 6.5 फीसदी के स्तर पर पहुंच गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >