Viral News: डोसा बेचकर बना मिनी करोड़पति, टैक्स का नाम तक नहीं, नौकरी में CTC देखने वाले रो पड़ेंगे

Viral News: सड़क किनारे डोसा बेचकर मिनी करोड़पति बना व्यक्ति, हर महीने लाखों की कमाई! टैक्स का नाम तक नहीं, नौकरीपेशा लोग CTC देखकर रह गए दंग

Viral News: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ, जिसने भारत में टैक्स सिस्टम और आय असमानता पर बहस छेड़ दी है. सोशल मीडिया यूजर नवीन कोप्पाराम ने प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने एक स्ट्रीट फूड डोसा विक्रेता की मासिक आय को उजागर किया. इस पोस्ट के बाद वेतनभोगी कर्मचारियों और स्वरोजगार करने वालों के बीच TAX भुगतान को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं.

डोसा विक्रेता की आय और कर भुगतान पर सवाल

कोप्पाराम ने अपने पोस्ट में बताया कि उनके घर के पास एक स्ट्रीट फूड डोसा विक्रेता प्रतिदिन लगभग 20,000 रुपये कमाता है, जिससे उसकी मासिक आय 6 लाख रुपये तक हो जाती है. खर्चों को घटाने के बाद भी वह हर महीने 3 से 3.5 लाख रुपये की शुद्ध कमाई कर लेता है. सबसे बड़ी बात यह है कि इस कमाई पर वह कोई कर नहीं चुकाता, जबकि वेतनभोगी कर्मचारियों को अपनी आय का एक निश्चित हिस्सा कर के रूप में देना पड़ता है.

वेतनभोगी कर्मचारी बनाम स्वरोजगार: कौन देता है अधिक कर?

कोप्पाराम ने इस पोस्ट में एक महत्वपूर्ण तुलना की. उन्होंने लिखा, “एक वेतनभोगी कर्मचारी, जो प्रति माह 60,000 रुपये कमाता है, उसे अपनी आय का लगभग 10% कर के रूप में चुकाना पड़ता है, जबकि डोसा विक्रेता को कोई कर नहीं देना पड़ता.” यह तुलना देखते ही देखते वायरल हो गई और लोगों में कराधान नीति को लेकर बहस छिड़ गई.

सोशल मीडिया पर आईं विभिन्न प्रतिक्रियाएं

इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आईं.

  • एक यूजर ने सवाल उठाया, “डॉक्टर, वकील, चाय की दुकानें, गैरेज और अन्य छोटे व्यापारियों के बारे में क्या? वे महंगे विदेशी दौरे करते हैं, अपने घरों का नवीनीकरण कराते हैं और हर साल नई कार खरीदते हैं, लेकिन कोई कर नहीं चुकाते. यह कैसे संभव है?”
  • एक अन्य यूजर ने कहा, “स्वरोजगार करने वालों को कॉर्पोरेट बीमा नहीं मिलता, उन्हें कार/घर/बाइक ऋण लेने में कठिनाई होती है, पीएफ और सुनिश्चित आय जैसी सुविधाएं नहीं मिलतीं. इसके अलावा, वेतनभोगी कर्मचारी के मुकाबले वे अधिक जीएसटी का भुगतान करते हैं. अंग्रेजी बोलने वाले सोशल मीडिया यूजर्स को इस मुद्दे को एकतरफा नहीं देखना चाहिए.”

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: क्या पुतिन से नजदीकियों की वजह से ट्रंप ने जेलेंस्की को व्हाइट हाउस से बाहर निकाला?

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: कुत्ते संग कराई 11 माह की बच्ची की शादी, हो जनजाति की अनोखी परंपरा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >