फैक्टरी से ग्राहक के पास पहुंचने तक दोगुनी हो जा रही गाड़ियों की कीमत, जानें कितना टैक्स वसूल रही सरकार

Automobile Industry news in hindi, GST rates, Cess, business news, tax on cars : देश में हर साल हजारों नयी कारें खरीदी जाती है. इनमें से कुछ के दाम कम होते हैं, तो वहीं कुछ महंगी होतीं हैं. जब गाड़ियां फैक्टरी से निकलती हैं, तो इनकी कीमत उतनी नहीं होती जितने ग्राहक को खरीदते समय देना पड़ता हैं. यानी गाड़ी फैक्टरी से निकलने के बाद उसपर टैक्स लग जाता है.

Automobile Industry news in hindi, GST rates, Cess, business news, tax on cars : देश में हर साल हजारों नयी कारें खरीदी जाती है. इनमें से कुछ के दाम कम होते हैं, तो वहीं कुछ महंगी होतीं हैं. जब गाड़ियां फैक्टरी से निकलती हैं, तो इनकी कीमत उतनी नहीं होती जितने ग्राहक को खरीदते समय देना पड़ता हैं. यानी गाड़ी फैक्टरी से निकलने के बाद उसपर टैक्स लग जाता है.

कारों पर सरकार ने 28 प्रतिशत का जीएसटी लगाया है साथ ही कुछ सरचार्ज भी होता है. इसके अलावा राज्यों में रजिस्ट्रेशन और रोड टैक्स के साथ वाहन बीमा, फास्टैग अनिवार्य रूप से लगता है. इन सब की वजह से गाड़ियों की कीमत में जबर्दस्त इजाफा हो जाता है. गणना की जाये तो यह स्पष्ट होता है कि कार की प्री-टैक्स कीमत का करीब आधा हिस्सा और टैक्स के रूप में ग्राहकों को चुकाना पड़ता है.

अगर आम लोगों के लिए छोटी कार ऑल्टो को ही लें तो बिहार जैसे राज्य में 277442 रुपये की गाड़ी की कीमत रोड पर आने के समय 415149 रुपये पहुंच जाती है. यानी इसपर 1.37 लाख रुपये से अधिक का कुल टैक्स (49.6%) जुड़ जाता है. अन्य वर्गों की गाड़ियों पर लगने वाले कुल टैक्स की गणना की जाये तो ग्राहक को इनकी वास्तविक कीमत से लगभग 29 प्रतिशत से लेकर 50 प्रतिशत तक का अतिरिक्त भुगतान करना पड़ता है. कार बनाने वाली कंपनियों ने कहा कि इससे बाजार में कार की मांग और लोगों की खरीद क्षमता प्रभावित होती है.

जीएसटी व सेस के रूप में चुकानी पड़ती है बड़ी रकम
  1. यात्री वाहन (पेट्रोल) : 29%

  2. यात्री वाहन (डीजल) : 31%

  3. मध्यम आकार के वाहन : 45%

  4. बड़ी गाड़ियां : 48%

  5. एसयूवी : 50%

  6. हाइब्रिड कार : 43%

  7. दो पहिया वाहन : 31%

कारों के कुछ लोकप्रिय मॉडल पर लगने वाले टैक्स (बिहार में) को जानें (राशि रुपये में)
  1. वाहन मॉडल : ऑल्टो एलएक्सआइ

  2. प्री-टैक्स कीमत : 277442

  3. जीएसटी + सेस (29%) : 80458

  4. रजिस्ट्रेशन टैक्स : 40900

  5. बीमा : 15699

  6. फास्टैग : 650

  7. कुल टैक्स : 137707

  8. टैक्स % : 49.6

  9. ऑन रोड कीमत : 415149

  1. वाहन मॉडल : डिजायर- बीएक्सआइ

  2. प्री-टैक्स कीमत : 526357

  3. जीएसटी + सेस (29%) : 152643

  4. रजिस्ट्रेशन टैक्स : 73050

  5. बीमा : 27898

  6. फास्टैग : 650

  7. कुल टैक्स : 254241

  8. टैक्स % : 48.3

  9. ऑन रोड कीमत : 780598

  1. वाहन मॉडल : स्विफ्ट वीएक्सआइ

  2. प्री-टैक्स कीमत : 541860

  3. जीएसटी + सेस (29%) : 157140

  4. रजिस्ट्रेशन टैक्स : 67050

  5. बीमा : 26594

  6. फास्टैग : 650

  7. कुल टैक्स : 251434

  8. टैक्स % : 46.4

  9. ऑन रोड कीमत : 793294

  1. वाहन मॉडल : हुंडई क्रेटा

  2. प्री-टैक्स कीमत : 775186

  3. जीएसटी + सेस (29%) : 224804

  4. रजिस्ट्रेशन टैक्स : 112000

  5. बीमा : 53009

  6. फास्टैग : 650

  7. कुल टैक्स : 390453

  8. टैक्स % : 50.4

  9. ऑन रोड कीमत : 11655649

  1. वाहन मॉडल : होंडा सिटी

  2. प्री-टैक्स कीमत : 844953

  3. जीएसटी + सेस (29%) : 245037

  4. रजिस्ट्रेशन टैक्स : 123639

  5. बीमा : 35608

  6. फास्टैग : 650

  7. कुल टैक्स : 404934

  8. टैक्स % : 47.9

  9. ऑन रोड कीमत : 1249887

Posted By : Sumit Kumar Verma

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >