निवेशकों की बल्ले-बल्ले! वेदांता फिर देगी शानदार डिविडेंड, शेयरधारकों को मिलेगा तगड़ा मुनाफा

Vedanta Dividend:वेदांता ग्रूप अपने शेयर धारकों को तगड़ा डिविडेंड देने का ऐलान कर रही है. ऐसे में निवेशकों के बीच खुशी का माहौल है.

Vedanta Dividend: वित्तीय वर्ष 2025 में अपने शेयरहोल्डर्स को 40 रुपये से अधिक का डिविडेंड देने वाली वेदांता ग्रुप वित्त वर्ष 2026 के लिए निवेशकों को क्या अंतरिम डिविडेंड देने वाली है.

वेदांता ग्रुप 18 जून को कंपनी की बोर्ड मीटिंग करेगी. इस मीटिंग में वित्त वर्ष 2026 के लिए निवेशकों को अंतरिम डिविडेंड देने पर विचार किया जाएगा. वित्तीय वर्ष 2025 में वेदांता ग्रुप अपने निवेशकों को 40 रुपये से अधिक का डिविडेंड दिया था. अंतरिम डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 24 तय की गई है.

रिकॉर्ड डेट क्या होता है?

रिकॉर्ड डेट वो तारीख होती है, जिसके बाद शेयर खरीदने वाला व्यक्ति डिविडेंड का हकदार नहीं होता है.

ये ऐलान कंपनी अपने हालिया फाइनेंशियल परफॉर्मेंस के बाद करने जा रही है.

  • कंपनी ने मई में 11 रुपये प्रति शेयर का भुगतान डिविडेंड के रूप में किया था.
  • जुलाई में 4 रुपये प्रति शेयर का भुगतान डिविडेंड के रूप में किया था.
  • सितंबर में 20 रुपये प्रति शेयर का भुगतान डिविडेंड के रूप में किया था.
  • दिसंबर में 8.5 रुपये प्रति शेयर का भुगतान डिविडेंड के रूप में किया था.

कुछ इस तरह से डिविडेंड बांटने में कंपनी ने करोड़ों रुपये खर्च कर दिए.

फाइनेंशियल परफॉर्मेंस

फाइनेंशियल परफॉर्मेंस की बात करें तो, 31 मार्च, 2025 को समाप्त तिमाही के लिए कंपनी का नेट प्रॉफिट 154.4 फीसदी की उछाल के साथ 3,483 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था. इस तिमाही में कंपनी की आय बढ़कर 41,216 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वर्ष 36,093 करोड़ रुपये थी. कल 13 जून को BSE पर वेदांता के शेयर 0.47 परसेंट गिरकर 458.35 रुपये पर बंद हुए थे. आज शनिवार की वजह से मार्केट बंद है.

Also Read: Israel Iran टेंशन से आम आदमी की जेब पर कितना होगा असर, जानिए पेट्रोल डीजल और शेयर बाजार का हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailly Arya

मैं एक बिजनेस पत्रकार हूं और फिलहाल प्रभात खबर में काम कर रही हूं. इससे पहले मैंने इकोनॉमिक टाइम्स, दैनिक भास्कर और ABP न्यूज़ जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया है. मुझे कुल मिलाकर 1.5 साल से ज्यादा का अनुभव है. फाइनेंसियल लिटरेसी के बारे में हर किसी को पता होना चाहिए. शेयर बाज़ार हो या म्यूचुअल फंड, मेरा मकसद है कि हर आम इंसान को समझ में आए कि उसका पैसा कैसे काम करता है और कैसे बढ़ता है. मैं मानती हूं जानकारी तभी काम की होती है जब वो समझ में आए. इसलिए मैं लाती हूं बिज़नेस की बड़ी ख़बरें, आसान शब्दों में और आपके लिए. आइए, बिजनेस की दुनिया को थोड़ा और आसान बनाएं साथ मिलकर.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >