Vectus Business Growth: भारत में पानी की टंकी का जिक्र आते ही जो नाम सबसे पहले जेहन में आता है, वह है वेक्टस (Vectus). फाइनेंशियल ईयर 2025-26 में कंपनी ने अपनी बिक्री और मुनाफे में हिस्टोरिकल ग्रोथ दर्ज की है. बेहतरीन क्वालिटी और नए जमाने की टेक्नोलॉजी के दम पर वेक्टस आज देश का सबसे भरोसेमंद वॉटर टैंक ब्रांड बनकर उभरा है.
वेक्टस की इस रफ्तार का राज क्या है?
कंपनी की इस बड़ी कामयाबी के पीछे सबसे बड़ा हाथ इसके मॉडर्न प्रोडक्ट्स और जबरदस्त मार्केटिंग स्ट्रेटेजी का है. पिछले दो सालों में वेक्टस ने टीवी, अखबारों और डिजिटल मीडिया के जरिए घर-घर में अपनी पहचान बनाई है. कंपनी का मकसद साफ है कि जब भी कोई पानी की टंकी खरीदने की सोचे, तो उसे सिर्फ वेक्टस ही याद आए. इसके अलावा, कंपनी ने ग्राउंड लेवल पर प्लंबरों, डीलरों और रिटेलर्स के साथ भी अपने रिश्तों को काफी मजबूत किया है, जिससे बाजार में इसकी पकड़ और गहरी हुई है.
ग्राहकों को नए प्रोडक्ट्स में क्या खास मिल रहा है?
वेक्टस ने ग्राहकों की जरूरतों को समझते हुए बाजार में ऐसे प्रोडक्ट्स उतारे हैं जो भारत में पहली बार देखे गए हैं. इनमें 10-लेयर वाला Ten-X टैंक और PUFF टैंक शामिल हैं. साथ ही, अब 10-लेयर में हॉरिजॉन्टल (लेटे हुए) टैंक भी उपलब्ध हैं. भरोसे को और पुख्ता करने के लिए कंपनी ने अपने प्रोडक्ट्स पर गारंटी की अवधि भी बढ़ा दी है. केवल टैंक ही नहीं, अब कंपनी ने बाथवेयर सेगमेंट में भी अपने कदम बढ़ा दिए हैं, ताकि वह बाथरूम और वॉटर सॉल्यूशंस के लिए एक कम्पलीट ब्रांड बन सके.
कंपनी की ताकत में कितनी बढ़ोतरी हुई?
वेक्टस की बढ़ती साख का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे लगातार तीसरे साल ‘सुपरब्रैंड्स इंडिया 2025-26’ का खिताब मिला है. यही नहीं, कंपनी को कर्मचारियों के लिए बेहतरीन माहौल देने हेतु Great Place to Work® और Happy Employer Brand जैसे सम्मान भी मिले हैं. कंपनी की प्रोडक्शन कैपेसिटी बढ़ाने के लिए अब भोपाल और जयपुर में नई फैक्ट्रियां शुरू की गई हैं, जिससे मांग के अनुसार माल की सप्लाई और तेज हो जाएगी.
भविष्य को लेकर क्या है वेक्टस का मास्टर प्लान?
मैनेजिंग डायरेक्टर अतुल लाधा और आशीष बहेती का मानना है कि यह सफलता क्वालिटी और इन्नोवेशन के प्रति उनकी कमिटमेंट का नतीजा है. एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर दिवियन बहेती ने बताया कि कंपनी के पास 60 लीटर से लेकर 30,000 लीटर तक की विशाल रेंज मौजूद है. आने वाले समय में वेक्टस देश के अन्य हिस्सों में भी अपने प्लांट लगाएगी. कंपनी का फोकस अब बड़े कमर्शियल प्रोजेक्ट्स और सरकारी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए खास तरह के टैंक तैयार करने पर है.
ये भी पढ़ें: सस्ती बिजली और रोजगार पर फोकस, कोयला मंत्रालय शुरू करेगा 17 अप्रैल से नीलामी का 15वां दौर
