Vande Bharat Jharkhand to Bihar : 6 घंटे से कम समय में पहुंचे रांची से पटना, जानें कब से चलेगी वंदे भारत ट्रेन

Vande Bharat Ranchi to Patna : मीडिया रिपोर्ट की मानें तो यह अपने उद्घाटन के दौरान 160 किमी प्रति घंटे की गति सीमा को पार करने वाली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस साबित होने वाली है. जानें इसकी खासियत

Vande Bharat Jharkhand to Bihar : यदि आप झारखंड या बिहार के रहने वाले हैं और आपको वंदे भारत एक्सप्रेस का इंतजार है, तो ये खबर आपके लिए खास है. जी हां..अब यह इंतजार खत्म होता नजर आ रहा है. रांची से पटना के लिए चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस इस महीने से ही शुरू होने की खबर आ रही है. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, झारखंड की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अप्रैल के अंतिम सप्ताह से पटरी पर दौड़ने लगेगी.

वंदे भारत रांची से पटना का रूट

यदि इस ट्रेन की खासियत और इसमें मिलने वाली सुविधाओं की बात करें तो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के चलने से रांची से पटना की दूरी में करीब 6 घंटे की कटौती होने की उम्मीद है. साथ ही वंदे भारत ट्रेन टाटीसिलवे, बीआईटी मेसरा, बरकाकाना और हजारीबाग शहरों से होते हुए पटना और रांची के बीच पटरी पर दौड़ेगी. अन्य वंदे भारत ट्रेनों की तरह सप्ताह में 6 दिन चलेगी. यहां आपको बताते चलें कि इस ट्रेन के चलने के बाद यह भारत की 15वीं वंदे भारत एक्सप्रेस होगी. इस महीने की पहली तारीख को भोपाल-नई दिल्ली वंदे भारत ट्रेन के रूप में भारत की 11वीं वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ पीएम मोदी ने किया.

रांची से पटना पहुंचने में कितना लगेगा वक्त

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो यह अपने उद्घाटन के दौरान 160 किमी प्रति घंटे की गति सीमा को पार करने वाली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस साबित होने वाली है. बताया जा रहा है कि पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन रांची जंक्शन से सुबह 7:30 बजे छूटेगी और दोपहर 2 बजे पटना रेलवे स्टेशन पहुंच जाएगी, जो 350 किमी की दूरी को 6 घंटे से कम समय में तय करती है. वहीं, वापसी में सेमी-हाई स्पीड ट्रेन पटना से दोपहर साढ़े तीन बजे रवाना होगी और यात्रियों को 6 घंटे में दूरी तय कर रात साढ़े दस बजे रांची स्टेशन पहुंचा देगी.

Also Read: वंदे भारत ट्रेन में सवार हुए पीएम मोदी, छोटी बच्ची से बात करते वीडियो हुआ वायरल
लोको पायलट और चालक दल को दी जा रही है ट्रेनिंग

उल्लेखनीय है कि यह झारखंड और बिहार की पहली वंदे भारत ट्रेन होगी. इसके लिए लोको पायलटों और चालक दल के सदस्यों को वंदे भारत ट्रेनें चलाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण पूर्व रेलवे के अधिकारियों को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने के लिए तैयार रहने को कहा गया है और इस ट्रेन का मेंटेनेंस हटिया यार्ड में किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >