Vande Bharat Delhi-Jaipur-Ajmer: इस दिन से राजस्थान में पटरी पर दौड़गी वंदे भारत, दिल्ली पहुंचना आसान

Vande Bharat Express train Delhi-Jaipur-Ajmer : दो और वंदे भारत ट्रेनों के साथ, भारत में अब ऐसी 13 सेमी-हाई स्पीड ट्रेनें हैं जो देश भर में विभिन्न मार्गों पर पटरी पर दौड़ रही है. जानें राजस्थान में कब से चलेगी ये ट्रेन

Vande Bharat Express train Delhi-Jaipur-Ajmer : राजस्थान में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इससे पहले प्रदेश को कई सौगातें मिल रहीं है. इसी में से एक वंदे भारत ट्रेन है. जी हां…प्रदेश को 12 अप्रैल को पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिलेगी. दिल्ली-जयपुर-अजमेर के बीच यह ट्रेन भारत की 14वीं वंदे भारत ट्रेन होगी, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली करने वाले हैं. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और कई अन्य सांसद के साथ-साथ विधायक इस ट्रेन के उद्घाटन के अवसर पर जयपुर में मौजूद रहेंगे, जो जयपुर से दोपहर 12.30 बजे रवाना होगी.

ट्रेन के अलवर और गुड़गांव में दो स्टॉपेज होंगे

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. इसका ट्रायल रन हाल ही में पूरा किया गया था. साथ ही उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा रेलवे बोर्ड को ट्रायल रिपोर्ट भी भेजी गयी थी. न्यूज एजेंसी एएनआई ने उत्तर पश्चिम रेलवे शशि किरण के हवाले से उक्त जानकारी दी है. खबरों की मानें तो ट्रेन के अलवर और गुड़गांव में दो स्टॉपेज होंगे. शशि किरण ने कहा कि ट्रेन परिचालन शुरू होने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और दिल्ली-जयपुर के बीच का सफर कम समय में पूरा होगा. इससे पहले 19 मार्च को केंद्रीय रेल मंत्री ने कहा था कि वंदे भारत एक्सप्रेस के पूरी तरह से परिचालन से पहले इस रूट में कुछ टेक्निकल बदलाव की जरूरत है.

दो वंदे भारत की दी गयी सौगात

इस बीच आपको बता दें कि, पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दो और वंदे भारत ट्रेनों को राष्ट्र को समर्पित किया. सुबह उन्होंने अपने तेलंगाना दौरे के दौरान सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन किया. बाद में शाम को, उन्होंने चेन्नई-कोयंबटूर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई.

-दो और वंदे भारत ट्रेनों के साथ, भारत में अब ऐसी 13 सेमी-हाई स्पीड ट्रेनें हैं जो देश भर में विभिन्न मार्गों पर पटरी पर दौड़ रही है. जानें इनके बारे में…

1. नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस

2. नई दिल्ली – श्री माता वैष्णो देवी कटरा (जम्मू-कश्मीर) वंदे भारत एक्सप्रेस

3. गांधीनगर-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस

4. हिमाचल प्रदेश वंदे भारत एक्सप्रेस में नई दिल्ली-अंब अंदौरा

5. चेन्नई-मैसूर वंदे भारत एक्सप्रेस

6. नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस

7. हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस

8. सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम वंदे भारत एक्सप्रेस

9. मुंबई- सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस

Also Read: Vande Bharat Jharkhand to Bihar : 6 घंटे से कम समय में पहुंचे रांची से पटना, जानें कब से चलेगी वंदे भारत ट्रेन

10. मुंबई- शिरडी वंदे भारत एक्सप्रेस

11. दिल्ली का हजरत निजामुद्दीन-भोपाल का रानी कमलापति स्टेशन वंदे भारत एक्सप्रेस

12. सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस

13. चेन्नई-कोयंबटूर वंदे भारत एक्सप्रेस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >