US Gold Card Visa: अमेरिका में ‘गोल्डन वीजा’ की धूम, पहले ही दिन बिके 1000 गोल्ड कार्ड, एक की कीमत 5 मिलियन डॉलर

US Gold Card Visa: अमेरिका के वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक ने ‘ऑल-इन पॉडकास्ट’ में जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मात्र एक दिन में 1000 ‘गोल्ड कार्ड’ बिक चुके हैं.

US Gold Card Visa: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा हाल ही में लॉन्च की गई ‘गोल्डन वीजा’ योजना को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है. इस योजना के तहत 5 मिलियन डॉलर (लगभग 43 करोड़ रुपyये, आज यानी 25 मार्च के हिसाब से) में ‘गोल्ड कार्ड’ खरीदने वालों को अमेरिका में स्थायी निवास और वैकल्पिक नागरिकता का अवसर मिलेगा.

1000 ‘गोल्ड कार्ड’ की बिक्री एक दिन में

अमेरिका के वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक ने ‘ऑल-इन पॉडकास्ट’ में जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मात्र एक दिन में 1000 ‘गोल्ड कार्ड’ बिक चुके हैं. उन्होंने बताया कि यह योजना अगले दो हफ्तों में आधिकारिक रूप से शुरू की जाएगी.

एलन मस्क तैयार कर रहे हैं सॉफ्टवेयर

इस योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया को सरल और प्रभावी बनाने के लिए टेस्ला और एक्स (पूर्व में ट्विटर) के मालिक एलन मस्क विशेष सॉफ्टवेयर तैयार कर रहे हैं. लुटनिक ने कहा, “यह योजना बहुत जल्द लॉन्च होने वाली है और हमने कल ही 1000 ‘गोल्ड कार्ड’ बेचे.”

‘गोल्ड कार्ड’ से मिलेगा ग्रीन कार्ड जैसा विशेष अधिकार

डोनाल्ड ट्रंप ने ‘गोल्डन वीजा’ योजना को अमेरिका के मौजूदा EB-5 वीजा प्रोग्राम का बेहतर विकल्प बताया है. उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत मिलने वाला ‘गोल्ड कार्ड’ धारकों को ग्रीन कार्ड के समान विशेष अधिकार प्रदान करेगा. फिलहाल अमेरिका में वैकल्पिक नागरिकता प्राप्त करने का सबसे आसान तरीका EB-5 वीजा प्रोग्राम है, जिसके तहत निवेशकों को 1 मिलियन डॉलर (लगभग 8.75 करोड़ रुपये) का निवेश करना होता है.

ट्रंप ने बताया कि उनकी योजना के तहत भविष्य में 10 लाख ‘गोल्ड कार्ड’ बेचने का लक्ष्य रखा गया है.डोनाल्ड ट्रंप का मानना है कि ‘गोल्डन वीजा’ योजना से अमेरिका में निवेश को बढ़ावा मिलेगा. इसके अलावा, इस योजना के तहत EB-5 वीजा प्रोग्राम में होने वाली धोखाधड़ी को रोकने और नौकरशाही पर अंकुश लगाने में भी मदद मिलेगी.

Also Read: 8वें वेतन आयोग से पहले DA में इजाफा, केन्द्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 55% होने के संकेत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >