US Fed Rate Cut: अमेरिका से बड़ी खबर, फेड ने की रेट कटौती, क्या भारतीय बाजार में बदलेगा माहौल?

US Fed Rate Cut: अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने रोजगार बाजार की कमजोरी और मध्यम आर्थिक गति को देखते हुए फेडरल फंड्स रेट में 25 बेसिस पाइंट की कटोति की है. नई दर सीमा 3.5 से 3.75 प्रतिश्त हो गई. फेड ने कहा कि महंगाई अब भी ऊंची है और आर्थिक जोखिम बरकरार हैं.

US Fed Rate Cut: अमेरिका के फेडरल रिजर्व ने बुधवर को अपनी बैठक के बाद फेडरल फंड्स रेट में 25 बेसिस पाइंट (0.25 प्रतिश्त) की कटौती का एलान किया. जेरोम पावेल की अध्यक्षता वाली फेडरल ओपन मार्केट कमिटी ने यह फैसला ऐसे समय में लिया है जब रोजगार बाजार में कमजोरी के संकेत बढ रहे हैं और अर्थव्यवस्था की रफ्तार मध्यम स्तर पर टिकी हुई है. नई दर सीमा अब 3.5 प्रतिश्त से 3.75 प्रतिश्त हो गई है, जो पहले 3.75 से 4 प्रतिश्त थी.

अर्थव्यवस्था की चाल मध्यम, रोजगार बाजार में नरमी

फेड ने अपने बयान में कहा कि उपलब्ध संकेतक दिखाते हैं कि अमेरिकी आर्थिक गतिविधि अब भी मध्यम रफ्तार से बढ रही है. साल की शुरुआत की तुलना में रोजगार वृद्धि धीमी पडी है और सितम्बर तक बेरोजगारी दर में हल्की बढोतरी देखी गई. फेड के अनुसार हाल के आंकडे इन ही प्रवृत्तियो की पुष्टि करते हैं, जिससे यह संकेत मिलता है कि श्रम बाजार पहले जितना मजबूत नहीं रहा और नियोक्ताओ की तरफ से नई भर्तियो की गति कम हुई है.

महंगाई अब भी ऊंची, आर्थिक जोखिम बरकरार

फेड ने माना कि साल की शुरुआत की तुलना में महंगाई दोबारा बढने लगी है और अभी भी लक्ष्य से ऊपर बनी हुई है. इसके साथ ही, आर्थिक परिद्रश्य को लेकर अनिश्चितता काफी अधिक है. कमिटी ने कहा कि फिलहाल वह अपनी दोहरी जिम्मेदारियो—अधिकतम रोजगार और 2 प्रतिश्त महंगाई, दोनों पक्षो पर बढते जोखिमो को ध्यानपूर्वक देख रही है. रोजगार से जुडे निचले जोखिम हाल के महीनो में बढे हैं, जिस वजह से नीतिगत संतुलन को बदलना जरुरी हो गया.

आगे की दर नीति पर सतर्कता, आंकडो के आधार पर होगा फैसला

एफओएमसी ने साफ किया कि वह आने वाले महीनो में नये आर्थिक आंकडो, घरेलू और वैश्विक परिस्थितियो, वित्तीय संकेतको और बदलते जोखिम वातावरण का बारीकी से आकलन करेगी. समिति ने कहा कि जरूरत पडने पर ब्याज दरो में और बदलाव भी किये जा सकते हैं, ताकि 2 प्रतिश्त की महंगाई के लक्ष्य और रोजगार के अधिकतम स्तर को बिना बाधा हासिल किया जा सके. फेड ने यह भी उल्लेख किया कि वह आर्थिक परिद्रश्य पर नयी सूचनाओ के प्रभावो पर लगातार नजर रखेगी और अपनी नीति स्थिति को उसी अनुसार समायोजित करने के लिए तैयार रहेगी.

Also Read: Meesho IPO Listing: शेयर बाजारों में मीशो की धमाकेदार शुरुआत, 53% प्रीमियम के साथ मजबूत लिस्टिंग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >