अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में भारी उछाल, अब आपकी जेब और लोन की EMI पर पड़ेगा सीधा असर

US Bond Yields Surge : पश्चिम एशिया के तनाव और अमेरिका में बढ़ती महंगाई ने वैश्विक बाजारों में हलचल मचा दी है. अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में आए उछाल से भारतीय रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर है, जिससे आम आदमी की EMI बढ़ने का खतरा है.

US Bond Yields Surge : पश्चिम एशिया (Middle East) में गहराते भू-राजनीतिक तनाव ने पूरी दुनिया के वित्तीय बाजारों की नींद उड़ा दी है. इसका सबसे बड़ा और सीधा असर अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड (US Treasury Yield) में आए जबरदस्त उछाल के रूप में देखने को मिल रहा है.

अमेरिका में 10 साल वाले बेंचमार्क ट्रेजरी बॉन्ड की यील्ड हाल ही में 4.6 प्रतिशत के आंकड़े को पार कर गई, जो लगभग पिछले एक साल का सबसे ऊपरी स्तर है. हालांकि, ताजा आंकड़ों के अनुसार इसमें मामूली नरमी आई है और यह 4.6 प्रतिशत से थोड़ा नीचे खिसक गई है. सात समंदर पार होने वाली इस उठापटक का सीधा असर भारत के आम आदमी की रोजमर्रा की जिंदगी, देश की महंगाई दर और हर महीने कटने वाली लोन की किस्तों (EMI) पर पड़ने वाला है. आइए इसे आसान भाषा में समझते हैं.

अमेरिका में ऐसा क्या हुआ जिसने दुनिया को हिलाया ?

इस पूरे वैश्विक संकट के पीछे मुख्य रूप से दो बड़े कारण छिपे हैं.

  • महंगाई और कच्चे तेल में आग: अमेरिका में महंगाई लगातार ऊंचे स्तर पर बनी हुई है. रही-सही कसर अमेरिका-ईरान युद्ध ने पूरी कर दी, जिसके बाद से कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में करीब 50 फीसदी का भारी उछाल आया है. फिलहाल क्रूड ऑयल 100 डॉलर प्रति बैरल के पार ट्रेड कर रहा है. तेल महंगा होने से डर है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों को लंबे समय तक कम नहीं करेगा.
  • अमेरिका की रेटिंग में गिरावट: अमेरिकी सरकार के लगातार बढ़ते कर्ज को देखते हुए रेटिंग एजेंसी मूडीज (Moody’s) ने अमेरिका की सॉवरेन क्रेडिट रेटिंग को Aaa से घटाकर Aa1 कर दिया था. इस गिरावट की वजह से अब निवेशक लंबी अवधि के बॉन्ड पर ज्यादा मुनाफे (यील्ड) की मांग कर रहे हैं.

डॉलर के सामने पस्त हुआ रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा

जब भी अमेरिकी बॉन्ड यील्ड बढ़ती है, तो दुनिया भर के विदेशी निवेशक भारत जैसे उभरते बाजारों से अपना पैसा निकालकर सुरक्षित माने जाने वाले अमेरिकी एसेट्स में लगाने लगते हैं. इस पैसे की निकासी (Capital Flight) के कारण डॉलर मजबूत होता है और भारतीय रुपया कमजोर पड़ता है.

इस साल अब तक रुपये में 7 फीसदी से अधिक की गिरावट आ चुकी है और यह डॉलर के मुकाबले 97 के ऐतिहासिक निचले स्तर के करीब पहुंच गया है. स्थिति को संभालने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया है. केंद्रीय बैंक ने बाजार में डॉलर की कमी न होने देने के लिए बड़े पैमाने पर डॉलर बेचे हैं. इसके अलावा बैंकिंग सिस्टम में नकदी (Liquidity) का संकट दूर करने के लिए 3 साल की अवधि वाली 5 अरब डॉलर की ‘डॉलर-रुपया बाय-सेल स्वैप’ नीलामी की घोषणा की है.

महंगे होम लोन के साथ बढ़ेगी EMI

भले ही आरबीआई (RBI) अपने बेंचमार्क रेपो रेट को न बढ़ाए, लेकिन जब बाजार में बॉन्ड की यील्ड ऊपर जाती है, तो बैंकों के लिए मार्केट से फंड जुटाना महंगा हो जाता है. बैंकों की लागत बढ़ने का सीधा मतलब है कि वे इसका बोझ आम ग्राहकों पर डालेंगे.

Also Read : डॉलर के आगे संभला रुपया, कच्चे तेल के दाम गिरने से मिली बड़ी राहत 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >