क्या आप भी निवेश करना चाहते हैं? अगले हफ्ते के इन 3 IPOs पर रखें नजर

Upcoming IPOs: 16 मार्च से शुरू होने वाले हफ्ते में 3 कंपनियां अपना IPO ला रही हैं. निवेश से पहले इन कंपनियों के प्राइस बैंड और इम्पोर्टेन्ट डेट्स की पूरी डिटेल्स जरुर जान लें.

Upcoming IPOs: अगला हफ्ता शेयर बाजार के निवेशकों के लिए काफी हलचल भरा रहने वाला है. 16 मार्च से शुरू होने वाले हफ्ते में तीन कंपनियां GSP Crop Science, CMPDI और Novus Loyalty अपना IPO लेकर आ रही हैं. अगर आप भी स्टॉक मार्केट में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो इन आईपीओ पर नजर जरुर बनाये रखें.

GSP Crop Science में क्या है खास?

अहमदाबाद की यह एग्रोकेमिकल कंपनी अपना 400 करोड़ रुपये का आईपीओ लेकर आ रही है. यह 16 मार्च को खुलेगा और 18 मार्च तक आप इसमें निवेश कर सकते हैं. कंपनी ने शेयर की कीमत 304 रुपये से 320 रुपये तय की है.

  • निवेश की रकम: एक लॉट में 46 शेयर होंगे.
  • कामकाज: यह कंपनी खेती के लिए कीटनाशक और दवाइयां बनाती है. पिछले साल इसका मुनाफा 61 करोड़ रुपये से बढ़कर 82 करोड़ रुपये हो गया है.
  • पैसा कहां लगेगा: कंपनी इस पैसे का इस्तेमाल अपना कर्ज चुकाने और बिजनेस बढ़ाने में करेगी.

CMPDI के आईपीओ में क्या अलग है?

कोल इंडिया की सब्सिडियरी कंपनी ‘सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट’ (CMPDI) का आईपीओ  20 मार्च को खुलेगा और 24 मार्च को बंद होगा. यह पूरी तरह से ‘ऑफर फॉर सेल’ (OFS) है, यानी इसमें कंपनी के पुराने शेयर होल्डर्स अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं. इसमें कोल इंडिया कुल 10.71 करोड़ शेयर बेचेगी.

क्या Novus Loyalty में निवेश करना फायदेमंद होगा?

अगर आप SME सेगमेंट में रुचि रखते हैं, तो Novus Loyalty का 60.15 करोड़ रुपये का IPO 17 मार्च से 20 मार्च के बीच खुला रहेगा.

  • प्राइस बैंड: 139 रुपये से 146 रुपये प्रति शेयर.
  • लॉट साइज: इसमें कम से कम 1,000 शेयरों के लिए आवेदन करना होगा.
  • काम क्या है: यह कंपनी ई-कॉमर्स और बैंकिंग जैसी कंपनियों को रिवॉर्ड और लॉयल्टी सॉफ्टवेयर की सुविधा देती है.

अगले हफ्ते लिस्टिंग कहां होगी?

निवेश के अलावा, अगले हफ्ते Rajputana Stainless, Innovision और Apsis Aerocom जैसी कंपनियों के शेयरों की मार्केट में लिस्टिंग भी होने वाली है.

ये भी पढ़ें: शेयर बाजार में आज नहीं है छुट्टी, NSE-BSE करेंगे मॉक ट्रेडिंग सेशन 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >