UP PET Exam: पारंभिक परीक्षा में छात्रों की भीड़ देख हरकत में आयी रेलवे, स्पेशल ट्रेनों का किया इंतजाम

उत्तर रेलवे के सीपीआरओ दीपक कुमार ने कहा है कि अभ्यर्थियों की भीड़ को देखते हुए आज रेलवे की ओर से 6 स्पेशल ट्रेनें आवंटित की गई है. इसके अलावा दीपक कुमार ने बताया कि, सामान्य ट्रेनों के अलावा 6 और विशेष परीक्षा ट्रेनें कल चलाई गई है.

Indian Railway UP PET Exam: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित PET की परीक्षा को लेकर रेलवे की जमकर आलोचना हो रही है. दरअसल UPSSSC की ओर से 15 और 16 अक्टूबर को प्रीलिमनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट का आयोजन किया गया था. इस परीक्षा में हिस्सा लेने लाखों छात्र जब रेल ये यात्रा करने स्टेशन पहुंचे तो वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया. ट्रेनों में छात्रों की भीड़ इतनी ज्यादा हो गई कि कई अभ्यर्थी तो रेल से लटक कर यात्रा करते नजर आये. हालांकि, भद्द पिटता देख रेलवे ने छात्रों के लिए व्यवस्था करने की बात कही है. 

रेलवे की ओर से 6 स्पेशल ट्रेनें आवंटित: उत्तर रेलवे के सीपीआरओ दीपक कुमार ने कहा है कि अभ्यर्थियों की भीड़ को देखते हुए आज रेलवे की ओर से 6 स्पेशल ट्रेनें आवंटित की गई है. इसके अलावा दीपक कुमार ने बताया कि, सामान्य ट्रेनों के अलावा 6 और विशेष परीक्षा ट्रेनें कल चलाई गई है.  उन्होंने कहा कि विशेष रूप से UPSSSC PET परीक्षा के लिए यह ट्रेनों को चलाया किया. इनमें 2 लखनऊ से वाराणसी और इसके विपरीत 1 रायबरेली से और 1 प्रयागराज से ट्रेन चलाई गई.  

गौरतलब है कि यूपी पीईटी परीक्षा के लिए दूसरे शहरों के सेंटर में जाने के लिए अभ्यर्थियों की भीड़ रेलवे स्टेशन में पहुंचने लगी. हैलत यह हो गयी कि रेलवे छात्रों से खचाखच भर गया. हालांकि, बाद में आलोचना होता देख रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था की है. इसी कड़ी में आज यानी 16 अक्टूबर को रेलवे की ओर से प्रयागराज से आगरा कानपुर से आगरा कानपुर से मिर्जापुर के लिए विशेष ट्रेनों का इंतजाम किया जाएगा.

रेलवे ने बढ़ाई सुरक्षा: अभ्यर्थियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से सभी स्टेशनों पर अतिरिक्त टिकट काउंटर की भी व्यवस्था की गई है. अभ्यर्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए रेलवे की ओर से पूछताछ कर्मियों की संख्या में बढ़ाई गई है. वहीं सुरक्षा के लिहाज से रेलवे ने अतिरिक्त आरपीएफ कर्मचारियों की तैनाती की है. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >