आधार कार्ड धारकों के लिए राहत! जून 2027 तक मुफ्त में करें ऑनलाइन अपडेट, जानिए पूरा तरीका

Aadhaar Card Update : आधार कार्ड धारकों के लिए बड़ी खुशखबरी! UIDAI ने फ्री में आधार अपडेट करने की तारीख को एक साल के लिए और बढ़ा दिया है. जानिए अब कब तक और कैसे आप घर बैठे मुफ्त में यह काम कर सकते हैं.

Aadhaar Card Update : अगर आपने अभी तक अपना आधार कार्ड अपडेट नहीं कराया है, तो आपके लिए एक बहुत अच्छी खबर है. भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने ऑनलाइन मुफ्त में आधार अपडेट करने की आखिरी तारीख को एक साल के लिए और आगे बढ़ा दिया है.

पहले यह सुविधा जून 2026 में खत्म होने वाली थी, लेकिन लोगों के अच्छे रिस्पॉन्स को देखते हुए अब इसे बढ़ाकर 14 जून 2027 कर दिया गया है. यानी अब आपके पास अपने दस्तावेज (Documents) मुफ्त में अपडेट करने के लिए पूरा मौका है.

यह फ्री सेवा किसके लिए है ?

यह फ्री सर्विस उन लोगों के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है जिन्होंने कई साल पहले अपना आधार कार्ड बनवाया था, लेकिन तब से लेकर अब तक एक बार भी उसे अपडेट नहीं कराया है. आप केवल myAadhaar पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन दो चीजें मुफ्त में अपडेट कर सकते हैं.

  • पहचान का प्रमाण (Proof of Identity – PoI): जैसे पैन कार्ड, वोटर आईडी आदि.
  • पते का प्रमाण (Proof of Address – PoA): जैसे बिजली का बिल, राशन कार्ड आदि.

यह छूट केवल ऑनलाइन पोर्टल पर ही मिलेगी. अगर आप किसी आधार केंद्र (Aadhaar Centre) पर जाकर यह काम करवाते हैं, तो आपको तय सरकारी फीस देनी होगी.

घर बैठे ऑनलाइन कैसे करें अपडेट ?

आप नीचे दिए गए 5 आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना आधार खुद अपडेट कर सकते हैं.

  • स्टेप 1: पोर्टल पर जाएं – सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट ‘myAadhaar’ पोर्टल को ओपन करें और अपने आधार नंबर की मदद से लॉग-इन करें.
  • स्टेप 2: OTP दर्ज करें – आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक वन-टाइम पासवर्ड (OTP) आएगा, उसे डालकर आगे बढ़ें.
  • स्टेप 3: ऑप्शन चुनें – स्क्रीन पर दिख रहे ‘Document Update’ सेक्शन को चुनें और अपने नाम-पते की जांच करें.
  • स्टेप 4: डॉक्यूमेंट अपलोड करें – अपने पहचान और पते के असली दस्तावेजों की फोटो (PDF, PNG या JPEG फॉर्मेट में) अपलोड करें. ध्यान रहे कि फाइल का साइज 2 MB से कम होना चाहिए.
  • स्टेप 5: URN नंबर संभाल कर रखें – रिक्वेस्ट सबमिट करने के बाद आपको 14 अंकों का एक अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN) मिलेगा. इससे आप बाद में चेक कर सकते हैं कि आपका आधार अपडेट हुआ या नहीं.

कौन सी चीजें ऑनलाइन अपडेट नहीं होंगी ?

कुछ कामों के लिए आपको आज भी आधार केंद्र (Aadhaar Enrolment Centre) ही जाना पड़ेगा क्योंकि ये ऑनलाइन मुफ्त सेवा के दायरे में नहीं आते जैसे उंगलियों के निशान (Fingerprints), आंखों का स्कैन (Iris) और फोटो बदलना. मोबाइल नंबर बदलना या जोड़ना. जेंडर (लिंग) सुधार और जन्मतिथि (Date of Birth) में बदलाव.

आधार से जुड़े अन्य खर्च

अगर आप आधार केंद्र जाते हैं, तो आपको निम्नलिखित चार्ज देने होंगे.

  • बायोमेट्रिक अपडेट के लिए: ₹125
  • डेमोग्राफिक अपडेट (नाम, पता या मोबाइल नंबर सुधार) के लिए: ₹75

(नोट: बच्चों के कुछ बायोमेट्रिक अपडेट नियम के मुताबिक पूरी तरह मुफ्त हैं.)

बंद होने जा रहा है mAadhaar ऐप!

एक और जरूरी जानकारी यह है कि UIDAI जल्द ही पुराने mAadhaar ऐप को बंद करने जा रहा है. इसकी जगह एक नया और एडवांस्ड ‘Aadhaar App’ लाया गया है. इस नए ऐप में आपको बेहतर प्राइवेसी, क्यूआर (QR) कोड शेयरिंग और पहले से ज्यादा सुरक्षित डिजिटल सर्विस मिलेगी. इसलिए बेहतर होगा कि आप समय रहते नए ऐप पर शिफ्ट हो जाएं.

Also Read : मकान मालिक नहीं लौटा रहा सिक्योरिटी डिपॉजिट ? टेंशन छोड़िए और जानिए अपने ये कानूनी अधिकार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >