Tata Bisleri Deal: टाटा की होगी बिसलेरी! 7000 करोड़ की डील पर बातचीत अंतिम दौर में

भारत के सबसे ज्यादा बिकने वाले बोतलबंद पानी ब्रांड बिसलेरी के मालिक रमेश चौहान ने इस बात की पुष्टि की है कि उनकी कंपनी बोतलबंद पानी की दिग्गज टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के साथ हिस्सेदारी बेचने के लिए बातचीत आगे बढ़ा रही है.

Tata-Bisleri Deal : टाटा ग्रुप अब बोतलबंद पीने का पानी बेचने वाले सबसे बड़े ब्रांड बिसलेरी इंटरनेशनल में हिस्सेदारी खरीदने जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बातचीत फाइनल स्टेज में है और सौदा 7000 करोड़ रुपये में लगभग तय हो चुका है.

इससे पहले टाटा ग्रुप ने भारत की सबसे बड़ी पैकेज्ड वाटर कंपनी बिसलेरी जिसका स्वामित्व रमेश चौहान के पास है, उन्हें बिसलेरी इंटरनेशनल में हिस्सेदारी खरीदने के लिए प्रस्ताव रखा था. बताया जा रहा है कि मिनरल वाटर लीडिंग ब्रांड बिसलेरी के मालिक रमेश चौहान अपनी बढ़ती उम्र और खराब स्वास्थ्य की वजह से यह डील करने पर विचार कर रहे हैं.

Also Read: Tata-Bisleri Deal: 30 साल पुरानी बिसलेरी कंपनी टाटा को क्यों बेच रहे हैं रमेश चौहान?
टाटा को पूरी हिस्सेदारी नहीं बेचेंगे चौहान

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत के सबसे ज्यादा बिकने वाले बोतलबंद पानी ब्रांड बिसलेरी के मालिक रमेश चौहान ने इस बात की पुष्टि की है कि उनकी कंपनी पैकेज्ड पानी की दिग्गज टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के साथ हिस्सेदारी बेचने के लिए बातचीत आगे बढ़ा रही है.

लेकिन, अभी तक किसी समझौते पर हस्ताक्षर नहीं किये गए हैं, क्योंकि बातचीत अब भी चल रही है. अभी कुछ फाइनल नहीं हुआ है. चौहान ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि परिवार कंपनी में पूरी हिस्सेदारी बेचने के बारे में नहीं सोच रहा है. लेकिन हिस्सेदारी के एक हिस्से की बिक्री के लिए टाटा के साथ बातचीत जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >