Swiggy Share Price : स्विगी के शेयरों में जोरदार गिरावट, लॉक-इन अवधि खत्म होने के बाद निवेशकों ने की भारी बिकवाली

Swiggy Share Price : मंगलवार को ट्रेडिंग सेशन में स्विगी के करीब 4 करोड़ शेयरों की खरीद-बिक्री हुई, जो कि पिछले एक हफ्ते के औसत ट्रेडिंग वॉल्यूम 1 करोड़ शेयर से चार गुना अधिक है.

Swiggy Share Price: मंगलवार को स्विगी (Swiggy) के शेयरों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई. कंपनी के शेयर 7% से अधिक टूटकर अपने अब तक के सबसे निचले स्तर ₹297 प्रति शेयर पर पहुंच गए. यह गिरावट भारी ट्रेडिंग वॉल्यूम के बीच तब देखने को मिली जब कंपनी के प्री-IPO निवेशकों की लॉक-इन अवधि सोमवार को समाप्त हो गई.

क्या है लॉक-इन अवधि का मामला?

स्विगी के गैर-प्रवर्तक (non-promoter) प्री-IPO शेयरधारकों के लिए छह महीने की लॉक-इन अवधि 12 मई 2025 को समाप्त हो गई थी. इसके साथ ही करीब 189.75 करोड़ शेयर, जो कंपनी की कुल हिस्सेदारी का लगभग 83% हैं, अब बाजार में ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हो गए हैं. इन शेयरों का कुल मूल्य करीब ₹62,000 करोड़ आंका गया है.

भारी ट्रेडिंग, निवेशकों की बेचैनी

मंगलवार को ट्रेडिंग सेशन में स्विगी के करीब 4 करोड़ शेयरों की खरीद-बिक्री हुई, जो कि पिछले एक हफ्ते के औसत ट्रेडिंग वॉल्यूम 1 करोड़ शेयर से चार गुना अधिक है. विशेषज्ञों का कहना है कि लॉक-इन अवधि खत्म होने का मतलब यह नहीं है कि सभी निवेशक तुरंत अपने शेयर बेच देंगे, बल्कि इसका अर्थ है कि अब वे अपने शेयरों को सेकेंडरी मार्केट में बेचने के लिए स्वतंत्र हैं.

विश्लेषकों की राय

JM फाइनेंशियल ने पिछले महीने एक नोट में कहा था, “कुछ निवेशकों ने प्री-IPO और IPO के दौरान आंशिक हिस्सेदारी जरूर बेची थी, लेकिन अब भी कई निवेशक ऐसे हैं जिनके पास अच्छा-खासा अप्राप्त लाभ (unrealised gain) है. हमें लगता है कि इनमें से कुछ निवेशक अब अपनी हिस्सेदारी बेचना चाहेंगे, भले ही स्विगी का शेयर अभी भी अपने IPO प्राइस से नीचे ट्रेड कर रहा हो.” JM फाइनेंशियल के अनुसार, निकट भविष्य में स्विगी के बड़े हिस्से के शेयर बाजार में ट्रेड हो सकते हैं.

Also Read : सात दिन में Pi Network Coin की कीमत दोगुनी, निवेशकों की बल्ले-बल्ले

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >