Sukanya Samriddhi Yojana: हर माता-पिता का सपना होता है कि उनकी लाडली की उच्च शिक्षा और शादी बिना किसी आर्थिक तंगी के शानदार तरीके से पूरी हो. लेकिन आज की कमरतोड़ महंगाई में एक बड़ा फंड खड़ा करना बड़ी चुनौती है. ऐसे में केंद्र सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) एक सुरक्षा कवच बनकर उभरी है. यह छोटी बचत योजना न केवल सुरक्षित है, बल्कि लॉन्ग टर्म में करोड़पति बनाने की ताकत भी रखती है.
क्या है यह योजना और कौन ले सकता है लाभ?
यह स्कीम विशेष रूप से बेटियों के सुनहरे भविष्य के लिए डिजाइन की गई है. आप अपनी बेटी के जन्म से लेकर उसके 10 साल का होने तक कभी भी यह खाता खुलवा सकते हैं. इसमें निवेश करना बहुत आसान है. आप साल भर में न्यूनतम ₹250 से लेकर अधिकतम ₹1.5 लाख तक जमा कर सकते हैं.
कितना मिलेगा रिटर्न?
सुकन्या समृद्धि योजना में मिलने वाला ब्याज बैंक एफडी (FD) से कहीं बेहतर है. वर्तमान में सरकार इस पर 8.2% की शानदार ब्याज दर दे रही है. आपको केवल 15 साल तक पैसा जमा करना होता है. खाता बेटी के 21 साल की होने पर मैच्योर होता है. यदि आप हर महीने 12,500 रुपए बचाते हैं, तो 21 साल बाद आपकी बेटी के पास लगभग 70 लाख रुपए का बड़ा फंड होगा. यह रकम उसकी डॉक्टर-इंजीनियर बनने की पढ़ाई या धूमधाम से शादी के लिए पर्याप्त है.
टैक्स की बचत और सरकारी गारंटी
बाजार के उतार-चढ़ाव (जैसे शेयर मार्केट) से दूर, यह पूरी तरह सुरक्षित सरकारी योजना है. इसकी सबसे बड़ी खासियत ‘ट्रिपल ई’ (EEE) स्टेटस है:
- निवेश की गई राशि पर टैक्स छूट मिलती है.
- मिलने वाले ब्याज पर कोई टैक्स नहीं लगता.
- मैच्योरिटी के समय मिलने वाला पूरा पैसा भी टैक्स फ्री होता है.
क्यों है यह सबसे बेहतरीन ऑप्शन?
मिडिल क्लास फैमिली के लिए यह योजना इसलिए बेस्ट है क्योंकि इसमें जोखिम शून्य है. अगर बेटी के जन्म के तुरंत बाद निवेश शुरू कर दिया जाए, तो वह जब तक अपने सपनों को पूरा करने की उम्र में आएगी, तब तक आपके पास पैसों का मजबूत आधार तैयार होगा.
Also Read: UIDAI लॉन्च कर रहा फैमिली फ्रेंडली ऐप, अब सफर में नहीं पड़ेगी फिजिकल आधार कार्ड की जरूरत
