Success Story: भारत का सबसे कम उम्र का CEO, 9 साल में ऐप बनाया, 13 में कंपनी खोली, अब YouTuber भी

Success Story: आदित्यन सिर्फ डेवलपर ही नहीं, एक YouTuber भी हैं. उनका चैनल A Craze टेक्नोलॉजी, गेमिंग, ऐप डेवेलपमेंट और वेब डिज़ाइन पर आधारित है. वह यहाँ खुद का ज्ञान शेयर करते हैं, और आने वाले समय में एंड्रॉयड ऐप डेवलपमेंट पर ऑनलाइन कोर्स भी लाने वाले हैं.

Success Story: केरल के तिरुवल्ला में जन्मे आदित्यन राजेश आज भारत के सबसे कम उम्र के सीईओ माने जाते हैं. जब बच्चे स्कूल की होमवर्क और गेम्स में व्यस्त रहते हैं, आदित्यन ने 9 साल की उम्र में एक एंड्रॉयड ऐप बना डाली. और यही नहीं, 13 साल की उम्र में उन्होंने अपनी खुद की IT कंपनी Trinet Solutions की शुरुआत कर दी.

दुबई में बस गया ये छोटा ‘टेक जीनियस’

जब आदित्यन केवल 5 साल के थे, तब उनका परिवार दुबई शिफ्ट हो गया. वहीं से उनकी तकनीकी यात्रा शुरू हुई. उनके पिता ने उन्हें पहली बार BBC Typing वेबसाइट दिखाई . वहीं से उन्हें टाइपिंग और कंप्यूटर की दुनिया में दिलचस्पी जगी. “मैंने 5 साल की उम्र में कंप्यूटर इस्तेमाल करना शुरू किया. ज़्यादा दोस्त नहीं थे, तो मैं ज़्यादातर समय YouTube पर टाइपिंग गेम्स और स्पेलिंग बी खेलता था,” – आदित्यन ने एक इंटरव्यू में कहा.

अकेलेपन से शुरू हुआ टेक्नोलॉजी का प्यार

कम उम्र में ज़्यादा दोस्त न होने के कारण आदित्यन का ज़्यादातर समय लैपटॉप और इंटरनेट पर बीतता था. यहीं से उन्हें कोडिंग और डिज़ाइन में दिलचस्पी बढ़ी. 6 साल की उम्र से उन्होंने HTML, CSS जैसी बेसिक कोडिंग भाषाएं सीखनी शुरू कर दी थी.

YouTube चैनल से सीखा और सिखाया

आदित्यन सिर्फ डेवलपर ही नहीं, एक YouTuber भी हैं. उनका चैनल A Craze टेक्नोलॉजी, गेमिंग, ऐप डेवेलपमेंट और वेब डिज़ाइन पर आधारित है. वह यहाँ खुद का ज्ञान शेयर करते हैं, और आने वाले समय में एंड्रॉयड ऐप डेवलपमेंट पर ऑनलाइन कोर्स भी लाने वाले हैं. उनकी छोटी बहन भी इस चैनल में उनका हाथ बँटाती हैं – वो वीडियो शूट करने में मदद करती हैं.

दोस्त भी बने बिज़नेस पार्टनर

आज आदित्यन अपने तीन स्कूल फ्रेंड्स के साथ मिलकर Trinet Solutions चला रहे हैं. अभी तक उन्होंने 12 से ज़्यादा क्लाइंट्स के लिए वेबसाइट्स और ऐप्स बनाए हैं. हालांकि अभी उनकी कंपनी औपचारिक रूप से रजिस्टर्ड नहीं है, लेकिन उनका सपना है कि इसे ग्लोबल ब्रांड बनाया जाए और iOS ऐप्स भी तैयार किए जाएं. इतना ही नहीं, आदित्यन अपनी स्कूल के लिए एक क्लास मैनेजमेंट ऐप भी बना रहे हैं, ताकि टीचर्स की मेहनत और भी आसान हो सके. अपने क्लासमेट्स को टेक्निकल प्रोजेक्ट्स में सपोर्ट देना भी उनकी आदत बन चुकी है.

Also Read: महंगाई से थोड़ी राहत, सब्जियां आलू हुए सस्ते, प्याज ने भी छोड़ी तीखी चाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >