FPI बिकवाली के बीच सपाट शुरुआत, निफ्टी फिर 26,000 के पास अटका

Stock Market: मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ खुले, लेकिन FPI बिकवाली और कमजोर लिक्विडिटी के कारण निफ्टी 26,000 के आसपास सीमित दायरे में फंसा रहा. RBI की संभावित रेट कट उम्मीदों से सेंटीमेंट बेहतर है, जबकि तकनीकी रूप से बाजार अभी भी मजबूत रेजिस्टेंस झेल रहा है.

Stock Market: मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार हल्की बढ़त के साथ खुले, लेकिन विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) की बिकवाली और घरेलू संस्थानों की खरीदारी के बीच इंडेक्स सीमित दायरे में बने रहे. बाजार हर बार रिकॉर्ड स्तर छूने के करीब पहुंच रहा है, लेकिन ऊपरी स्तर पर टिक नहीं पा रहा है.

निफ्टी और सेंसेक्स मामूली बढ़त के साथ खुले

निफ्टी 50 ने 25,998.50 पर शुरुआत की, जो 39 अंकों (0.15%) की बढ़त दर्शाता है.
वहीं, बीएसई सेंसेक्स 85,008.93 पर खुला, जिसमें 108.22 अंकों (0.13%) की बढ़त रही. विशेषज्ञों का कहना है कि इंडेक्स अपने सर्वकालिक उच्च स्तर के करीब आकर भी मजबूती बनाए नहीं रख पा रहा और 26,000 के आसपास ही अटका है.

FPI बिकवाली की वजह से बाजार सीमित दायरे में

बैंकिंग और मार्केट विशेषज्ञ अजय बागा के अनुसार (ANI), भारतीय बाजार इस समय स्पष्ट रूप से रेंज-बाउंड स्थिति में है. उन्होंने बताया कि FPI की तेज बिकवाली, प्राइमरी मार्केट में भारी फंड जुटाई, प्रमोटर्स की हिस्सेदारी बिक्री और PE फंड्स के निकलने से सेकेंडरी मार्केट की लिक्विडिटी प्रभावित हुई है. FPIs फिलहाल करीब 85% नेट शॉर्ट पोजिशन लेकर चल रहे हैं, जिससे बाजार में दबाव बना हुआ है. हालांकि, सोमवार को RBI के हस्तक्षेप से रुपये में मजबूती देखी गई.

RBI गवर्नर के बयान से सेंटीमेंट में सुधार

अजय बागा के मुताबिक, RBI गवर्नर का हालिया बयान बाजार के लिए राहत भरा है.
उन्होंने संकेत दिया कि भारत में 5 दिसंबर को ब्याज दरों में कटौती की गुंजाइश है, जिससे ऑटो, रियल्टी और फाइनेंशियल सेक्टरों को बढ़ावा मिल सकता है. वहीं, आईटी सेक्टर भी ग्लोबल आईटी खर्च में सुधार के चलते दोबारा रीरेटिंग देख सकता है.

ब्रॉडर मार्केट में स्थिरता

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के व्यापक बाजार में भी हल्की मजबूती दिखी

  • निफ्टी 100 — 0.13% की बढ़त
  • निफ्टी मिडकैप — हरे निशान में
  • निफ्टी स्मॉलकैप — सकारात्मक शुरुआत

सेक्टोरल इंडेक्स

  • Nifty FMCG — 0.01% गिरावट
  • Nifty Media — 0.15% बढ़त
  • Nifty Auto — 0.01% की मामूली बढ़त
  • Nifty IT — 0.20% ऊपर
  • Nifty Pharma — 0.13% ऊपर

Also Read: ये 7 शेयर क्यों बने इंवेस्टर्स की नई पसंद, क्या पैसा लगाना सही? यहां जानें सब कुछ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >