साल के आखिरी दिन शेयर बाजार में मची भगदड़, शुरुआती कारोबार में 265.56 अंक गिरकर सेंसेक्स धड़ाम

Stock Market Open: शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं. सबसे अधिक नुकसान टेक महिंद्रा के शेयर को हुआ है. एनएसई निफ्टी के 50 में से 44 शेयर लाल निशान और तीन हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं, जबकि तीन शेयरों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ है.

Stock Market Open: वैश्विक स्तर पर नकारात्मक रुख की वजह से साल के आखिरी दिन मंगलवार 31 दिसंबर 2024 को शेयर बाजार में भगदड़ मची हुई है. शुरुआती कारोबार में ही बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) सेंसेक्स 265.56 अंक गिरकर 77,982.57 अंकों पर खुला. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी 85.80 अंक गिरावट के साथ 23,559.10 अंक पर अपने कामकाज की शुरुआत की.

बीएसई सेंसेक्स के 23 शेयर गिरे

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं. सबसे अधिक नुकसान टेक महिंद्रा के शेयर को हुआ है. इसका शेयर 2.56% गिरकर 1701.90 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा है. सेंसेक्स में नुकसान में रहने वाले दूसरे शेयरों में इन्फोसिस, टीसीएसट, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, जोमैटो, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन, भारती एयरटेल आदि प्रमुख हैं. लाभ में रहने वाले शेयरों में कोटक महिंद्रा बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा स्टील, सनफार्मा और टाटा मोटर्स शामिल हैं.

एनएसई निफ्टी के 44 शेयर टूटे

एनएसई निफ्टी के 50 में से 44 शेयर लाल निशान और तीन हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं, जबकि तीन शेयरों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ है. निफ्टी में हिंडाल्को सबसे अधिक नुकसान के साथ कारोबार कर रहा है. इसका शेयर 2.32% टूटकर 603.10 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा है. नुकसान में रहने वाले दूसरे शेयरों में टाटा मोटर्स, ट्रेंट, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड और विप्रो के शेयर शामिल हैं. बढ़त में रहने वाले शेयरों में अदाणी एंटरप्राइजेज, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंडसइंड बैंक और श्रीराम फाइनेंस शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें: Gold Rate: साल के आखिरी दिन गोल्ड हुआ बोल्ड, टस से मस नहीं हुई चांदी

एशिया के दूसरे बाजारों का हाल

एशिया के दूसरे बाजारों की बात करें, तो जापान के निक्केई, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और हांगकांग के हैंगसेंग में नए साल के स्वागत को लेकर अवकाश है. चीन का शंघाई कंपोजिट गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है. सोमवार 30 दिसंबर 2024 को अमेरिकी और यूरोपीय बाजारों में तेज गिरावट दर्ज की गई. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.62% गिरकर 74.61 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है.

इसे भी पढ़ें: Petrol Diesel: साल के आखिरी दिन तेल कंपनियों ने कर दिया खेल, पेट्रोल-डीजल की नई रेट किया जारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >