Stock Market Holidays: 26 फरवरी महाशिवरात्रि के दिन शेयर बाजार बंद रहेगा या खुला? जानें पूरी जानकारी

Stock Market Holidays: महाशिवरात्रि के अवसर पर बुधवार, 26 फरवरी 2025 को भारत के 15 राज्यों में बैंक शेयर मार्केट में अवकाश रहेगा.

Stock Market Holidays: महाशिवरात्रि के अवसर पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) बुधवार, 26 फरवरी 2025 को बंद रहेंगे. इस दिन इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स और कमोडिटी मार्केट में कोई व्यापारिक गतिविधि नहीं होगी. यह वर्ष 2025 का पहला ट्रेडिंग हॉलिडे है. इस साल कुल 14 शेयर बाजार अवकाश निर्धारित किए गए हैं.

शेयर बाजार अवकाश सूची 2025

क्रम संख्यातिथिदिनअवकाश
126 फरवरीबुधवारमहाशिवरात्रि
214 मार्चशुक्रवारहोली
331 मार्चसोमवारईद-उल-फितर (रमज़ान ईद)
410 अप्रैलगुरुवारश्री महावीर जयंती
514 अप्रैलसोमवारडॉ. बाबा साहेब अंबेडकर जयंती
618 अप्रैलशुक्रवारगुड फ्राइडे
71 मईगुरुवारमहाराष्ट्र दिवस
815 अगस्तशुक्रवारस्वतंत्रता दिवस
927 अगस्तबुधवारगणेश चतुर्थी
102 अक्टूबरगुरुवारमहात्मा गांधी जयंती / दशहरा
1121 अक्टूबरमंगलवारदिवाली लक्ष्मी पूजन*
1222 अक्टूबरबुधवारदिवाली बलिप्रतिप्रदा
135 नवंबरबुधवारप्रकाश पर्व (श्री गुरु नानक देव जयंती)
1425 दिसंबरगुरुवारक्रिसमस

26 फरवरी को इन राज्यों में बैंक रहेंगे बंद

महाशिवरात्रि के अवसर पर बुधवार, 26 फरवरी 2025 को भारत के 15 राज्यों में बैंक अवकाश रहेगा. जिन राज्यों में बैंक बंद रहेंगे वे हैं:

गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश. इसके अलावा, सिक्किम में 28 फरवरी 2025 (शुक्रवार) को भी लोसार पर्व के उपलक्ष्य में बैंक बंद रहेंगे. लोसार तिब्बती बौद्ध धर्म में नए चंद्र वर्ष की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है.

महाशिवरात्रि का महत्व

महाशिवरात्रि हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व है, जिसे भगवान शिव की आराधना के लिए मनाया जाता है. इस दिन भक्त उपवास रखते हैं, रात्रि जागरण करते हैं और भगवान शिव का जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं. भारत में इस अवसर पर कई स्थानों पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है.

Premium Story: Mughal Harem Stories : शाहजहां ने अपनी बेटी जहांआरा के प्रेमियों को दी थी रूह कंपाने वाली मौत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >