March में अपने सभी कर्मचारियों की सैलरी में 10-30 फीसदी कटौती करेगी स्पाइसजेट

विमानन कंपनी स्पाइसजेट मार्च में अपने सभी कर्मचारियों के वेतन में 10-30 फीसदी तक कटौती करेगी, जबकि कंपनी के चेयरमैन अजय सिंह को मिलने वाली धनराशि में सबसे अधिक 30 फीसदी कटौती होगी.

मुंबई : विमानन कंपनी स्पाइसजेट मार्च में अपने सभी कर्मचारियों के वेतन में 10-30 फीसदी तक कटौती करेगी, जबकि कंपनी के चेयरमैन अजय सिंह को मिलने वाली धनराशि में सबसे अधिक 30 फीसदी कटौती होगी. एयरलाइन ने मंगलवार को कर्मचारियों को भेजे एक ईमेल में यह बात कही. ईमेल में कहा गया है कि स्पाइसजेट प्रबंधन ने मार्च में सभी कर्मचारियों के वेतन में 10-30 फीसदी के बीच कटौती करने का फैसला किया है. हमारे अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (अजय सिंह) ने 30 फीसदी की सबसे अधिक कटौती का विकल्प चुना है. दूसरी विमानन कंपनियां इंडिगो और गोएयर पहले ही इस तरह के कदम की घोषणा कर चुकी हैं.

ईमेल में कहा गया है कि यह बहुत कठिन समय हैं और असाधारण चुनौतियों से मुकाबले के लिए समुचित और असाधारण उपाय समय की मांग हैं. स्पाइसजेट ने कहा कि ज्यादातर भारतीय विमानन कंपनियां पहले ही अपने कर्मचारियों के वेतन में कटौती की घोषणा कर चुकी हैं.

ईमेल में आगे कहा गया है कि दुर्भाग्य से स्पाइसजेट उस स्थिति से निपटने में बहुत अधिक सक्षम नहीं है, जिसने दुनिया भर में विमानन कंपनियों को गंभीर रूप से प्रभावित किया है. ईमेल में कहा गया है कि इन मुश्किल हालात में कंपनी कुछ कड़े फैसले लेने के लिए मजबूर है और इससे कठिन समय को पार करने में मदद मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumarvishwat sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >