Tax Free State: भारत का एक ऐसा राज्य जहां करोड़पति होने के बावजूद लोगों को 1 रुपये का भी टैक्स नहीं चुकाना पड़ता है

Tax Free State: भारत का ऐसा अनोखा राज्य जहां करोड़पति होने के बावजूद नागरिकों को 1 रुपये का भी टैक्स नहीं देना पड़ता, जानिए इसके पीछे की दिलचस्प वजह

Tax Free State: भारत में आमतौर पर आयकर (Income Tax) चुकाना हर नागरिक की जिम्मेदारी होती है, लेकिन एक राज्य ऐसा भी है जहां करोड़पति होने के बावजूद लोगों को 1 रुपये का भी टैक्स नहीं चुकाना पड़ता. यह राज्य है सिक्किम.

क्यों नहीं देना पड़ता सिक्किम में टैक्स?

सिक्किम में इनकम टैक्स से छूट का कारण ऐतिहासिक और कानूनी है. 1975 में जब सिक्किम भारत में विलय हुआ, तो उस समय यहां के नागरिकों को विशेष संरक्षण प्रदान किया गया. संविधान के अनुच्छेद 371F के तहत सिक्किम के लोगों को कई विशेष अधिकार मिले, जिनमें इनकम टैक्स से छूट भी शामिल है.

सिक्किम इनकम टैक्स मैनुअल 1948

सिक्किम में 1948 में लागू किए गए एक पुराने कानून ‘सिक्किम इनकम टैक्स मैनुअल’ के तहत वहां के निवासियों को भारत सरकार द्वारा लगाए गए इनकम टैक्स एक्ट से मुक्त रखा गया है. इस प्रावधान के तहत सिक्किम के स्थायी निवासी अपनी आय पर कोई टैक्स नहीं चुकाते, भले ही उनकी कमाई करोड़ों में क्यों न हो.

किन्हें मिलती है यह छूट?

  • सिक्किम के केवल मूल निवासी ही इस छूट के पात्र होते हैं.
  • अन्य राज्यों से जाकर सिक्किम में बसने वाले लोगों को यह छूट नहीं मिलती.
  • यदि कोई सिक्किम निवासी किसी अन्य राज्य में जाकर कमाई करता है, तो उस पर टैक्स लागू हो सकता है.

हालांकि यह प्रावधान सिक्किम के नागरिकों के लिए फायदेमंद है, लेकिन देश के अन्य हिस्सों में यह विषय बहस का मुद्दा भी रहा है. कुछ लोग इसे कराधान (Taxation) की समानता के सिद्धांत के विरुद्ध मानते हैं. वहीं, सिक्किम के नागरिक इस विशेष छूट को अपनी सांस्कृतिक और राजनीतिक पहचान का हिस्सा मानते हैं.

Also Read: दिवाली से पहले ई-कॉमर्स में बड़ा धमाका, मीशो ₹8,300 करोड़ का IPO लाने की तैयारी में

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >