Shin-Chan का दीवाना! 21 साल के फैन ने ₹3.5 करोड़ में बनाया कार्टून जैसा घर

Shin-Chan: चीन में एक 21 वर्षीय क्रेयॉन शिन-चैन प्रशंसक ने ₹3.5 करोड़ में बनाया कार्टून जैसा घर

Shin-Chan: चीन में एक 21 वर्षीय क्रेयॉन शिन-चैन प्रशंसक ने एनीमे के प्रति अपने जुनून को नए स्तर पर पहुंचा दिया है. इस फैन ने हुज़ौ शहर के युंडुओ फार्म में नोहारा परिवार के प्रतिष्ठित घर की सटीक प्रतिकृति बनाने के लिए $410,000 (करीब ₹3.5 करोड़) खर्च किए हैं.

Shin-Chan का घर बना सोशल मीडिया सेंसेशन

शिन-चैन(Shin-Chan ) के फैन जिसका नाम शेन है और अपने परिवार के भेड़ के फार्म को संभालते हुए यह प्रोजेक्ट पूरा किया. शेन ने निर्माण शुरू करने से पहले क्रेयॉन शिन-चैन के लिए आधिकारिक लाइसेंस हासिल किया. इस प्रक्रिया में उन्हें शंघाई की पांच यात्राएं करनी पड़ीं. निर्माण कार्य जुलाई 2024 में शुरू हुआ और इसमें कस्टम-मेड मटीरियल्स का इस्तेमाल किया गया जिससे लागत और बढ़ गई.

100 स्क्वायर मीटर का Shin-Chan जैसा घर बना नया आकर्षण

करीब 100 स्क्वायर मीटर में फैला यह घर अब पूरी तरह तैयार होने के करीब है. इसे फिलहाल शिन-चैन के प्रशंसकों और कॉस्प्लेयर्स के लिए एक परफेक्ट फोटोग्राफी स्पॉट के रूप में तैयार किया गया है. शेन का सपना सिर्फ नोहारा परिवार का घर बनाना नहीं था. उनकी योजना है कि एनीमे में दिखाए गए “फुताबा किंडरगार्टन” को एक शैक्षणिक केंद्र के रूप में तैयार करें और पूरे “कासुकाबे टाउन” का निर्माण करें.

Also Read: वॉरेन बफे के वारिस का हो गया खुलासा, जानें किस-किस को मिलेगी संपत्ति

फैंस की प्रतिक्रियाएं और सुझाव

यह प्रोजेक्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. कई यूजर्स ने उत्साह के साथ इस घर को देखने की इच्छा जाहिर की, तो कुछ ने अन्य एनीमे लोकेशन्स की प्रतिकृति बनाने के सुझाव दिए हैं.

32 सालों से Shin-Chan का जलवा

1990 में योशितो उसुई द्वारा शुरू की गई क्रेयॉन शिन-चैन ने कॉमिक्स, एनीमे, फिल्मों और वीडियो गेम्स की दुनिया में अपनी अलग जगह बनाई है. आज भी यह एनीमे दुनियाभर के फैंस के दिलों में जगह बनाए हुए है.

क्या आप भी एनीमे फैन हैं? इस कहानी पर अपनी राय हमें कमेंट में बताएं!

Also Read:Burj Khalifa: 828 मीटर ऊंचे बुर्ज खलीफा के असली मालिक कौन? जानें इसकी चौंकाने वाली कहानी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >