Shark Tank-4: गौरव तनेजा की शार्क टैंक इंडिया में एंट्री, अनुपम मित्तल ने किया बिजनेस मॉडल पर सवाल

Shark Tank-4: गौरव तनेजा ने अपनी कंपनी की वैल्यूएशन 100 करोड़ रुपये बताई और 1% इक्विटी के लिए 1 करोड़ रुपये की मांग की

Shark Tank-4: गौरव तनेजा जिन्हें फ्लाइंग बीस्ट के नाम से भी जाना जाता है और अपने प्रोटीन ब्रांड बीस्ट लाइफ के लिए शार्क टैंक इंडिया का रुख किया. तनेजा ने अपनी कंपनी की वैल्यूएशन 100 करोड़ रुपये बताई और 1% इक्विटी के लिए 1 करोड़ रुपये की मांग की. उन्होंने दावा किया कि उनके ब्रांड ने लॉन्च के पहले ही घंटे में 1 करोड़ रुपये का राजस्व कमाया.

अनुपम मित्तल का तीखा सवाल

भले ही तनेजा की उपलब्धियों ने कुछ शार्क्स को प्रभावित किया, लेकिन अनुपम मित्तल उनकी रणनीति से सहमत नहीं दिखे. उन्होंने तनेजा के बिजनेस अप्रोच पर सवाल उठाते हुए कहा, “जब मैंने शुरुआत की थी, मैं भी तुम्हारी तरह खुद को एक स्टार समझता था.

लेकिन अगर आप खुद को स्टार समझते हैं, तो आप यह भी मानते हैं कि आप गलत नहीं हो सकते.” मित्तल ने जोर देकर कहा कि स्टार्टअप को सफल बनाने के लिए फुल-टाइम डेडिकेशन और फोकस की जरूरत होती है. उन्होंने कहा, “आप स्टार्टअप को समय नहीं दे सकते, आपको हर समय वहां रहना पड़ता है. मुझे आप पर भरोसा नहीं है, मुझे भारतीय उद्यमिता पर भरोसा है. वे एक पार्ट-टाइमर को सफल नहीं होने देंगे.”

बीस्ट लाइफ के आंकड़े और शार्क्स की प्रतिक्रिया

बीस्ट लाइफ ने छह महीनों में 14 करोड़ रुपये की कमाई और साल के अंत तक 35 करोड़ रुपये का प्रोजेक्शन पेश किया. इन आंकड़ों ने विनीता सिंह को प्रभावित किया, जिन्होंने इसे “अद्भुत” बताया. हालांकि, तनेजा की पिच में कुछ बातों ने सवाल खड़े किए. उन्होंने खुलासा किया कि उनके पास 30% इक्विटी है जबकि उनके को-फाउंडर राज के पास सिर्फ 11% है. अमन गुप्ता ने इस असमानता पर सवाल उठाते हुए कहा,

“फाउंडर और इन्वेस्टर में फर्क होता है. अगर यह वेंचर फेल हो गया, तो आप आसानी से बाहर निकल सकते हैं.” गुप्ता ने इस असंतुलन के चलते निवेश करने से इनकार कर दिया.

Also Read : इंफोसिस CEO नारायण मूर्ति को तगड़ा झटका, मिनटों में 19 हजार करोड़ का नुकसान हुआ

लॉन्ग-टर्म स्केलेबिलिटी पर चिंता

विनीता सिंह और Peyush Bansal ने भी निवेश से हाथ पीछे खींच लिए. विनीता ने तनेजा की उपलब्धियों की सराहना की, लेकिन उनके मॉडल की लंबी अवधि की स्थिरता पर संदेह जताया.

अनुपम मित्तल की कड़ी चेतावनी

अनुपम मित्तल ने न केवल तनेजा बल्कि अन्य शार्क्स को भी सतर्क किया. उन्होंने कहा,”14 करोड़ रुपये छह महीनों में कमाने का मतलब यह नहीं है कि मॉडल पूरी तरह फायदेमंद है. वह खुद को को-फाउंडर के रूप में पेश कर रहे हैं. आज तक किस इन्फ्लुएंसर-आधारित ब्रांड ने अपने निवेशकों को पैसा कमाकर दिया है?” शार्क टैंक इंडिया में गौरव तनेजा की पिच ने शार्क्स के बीच काफी चर्चा बटोरी, लेकिन उनके बिजनेस मॉडल और डेडिकेशन पर गंभीर सवाल खड़े हुए.

Also Read : रिलायंस ने लॉन्च किया अपना Crypto, क्या मुकेश अंबानी की योजना है बड़ी,जानिए सब कुछ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >