Share Market Today: शेयर बाजार में बहार, सेंसेक्स 250 अंक चढ़ा, निफ्टी में 80 अंकों की तेजी

Share Market Today: आज बाजार में तेजी की लहर दिख रही है. सेंसेक्स और निफ्टी में दमदार उछाल देखने को मिली. सेंसेक्स में 250 अंकों की छलांग और निफ्टी में 80 अंकों की तेजी दिख रही है. चलिए देखते है सेंसेक्स और निफ्टी कितने पर कारोबार कर रहा है.

Share Market Today: आज 20 जून 2025 को घरेलू शेयर बाजार की सपाट शुरुआत हुई और बेंचमार्क इंडेक्सेस में तेजी बढ़ी. सेंसेक्स 250 अंकों की तेजी के साथ 81,623 के आसपास चल रहा, निफ्टी 80 अंकों की तेजी के साथ 24,870 के आसपास. जबकि, निफ्टी बैंक 230 अंकों की तेजी के साथ 55,800 के ऊपर था.

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में बड़ी बिकवाली के बाद आज बढ़त दिख रही थी. वहीं PSU बैंक इंडेक्स निफ्टी पर टॉप गेनर्स में शामिल था.

ग्लोबल बाजारों में तनाव

ईरान-इजरायल वॅार के बीच व्हाइट हाउस ने ईरान पर दो हफ्तों में हमले की चेतावनी दी है. जिससे ग्लोबल बाजारों में तनाव बना हुआ है. सुबह GIFT निफ्टी 24800 के पास सपाट था, डाओ फ्यूचर्स में 150 अंकों की गिरावट आई थी. वहीं निक्केई 70 अंक नीचे था.

युद्ध की वजह से कच्चा तेल उछलकर 5 महीने की ऊंचाई पर पहुंच गया है. जबकि ब्रेंट क्रूड 3 परसेंट तेजी के साथ 79 डॉलर तक उछला था, लेकिन अब हल्की नरमी के साथ 77 डॉलर के पास कारोबार कर रहा है.

Nestle और IndusInd Bank

आज Nestle और IndusInd Bank का सेंसेक्स में आखिरी दिन है. शनिवार और रविवार मार्केट बंद रहेगा. सोमवार से Trent और BEL सेंसेक्स में शामिल होंगे.

बाजार के ट्रिगर


US 2 हफ्ते में ईरान पर हमला कर सकता है.
ईरान के पक्ष में रूस और चीन खड़े हुए.
क्रूड 5 महीने की ऊंचाई पर $79 डॉलर तक उछला.
FIIs की चौतरफा खरीदारी, DIIs लगातार 23वें दिन खरीदे
आज Nestle, IndusInd Bk का सेंसेक्स में आखिरी दिन

Also Read: Stocks To Watch: Nestle समेत इन शेयरों पर आज दिखेगा जबरदस्त एक्शन, देखें लिस्ट में कौन है कौन शामिल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailly Arya

मैं एक बिजनेस पत्रकार हूं और फिलहाल प्रभात खबर में काम कर रही हूं. इससे पहले मैंने इकोनॉमिक टाइम्स, दैनिक भास्कर और ABP न्यूज़ जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया है. मुझे कुल मिलाकर 1.5 साल से ज्यादा का अनुभव है. फाइनेंसियल लिटरेसी के बारे में हर किसी को पता होना चाहिए. शेयर बाज़ार हो या म्यूचुअल फंड, मेरा मकसद है कि हर आम इंसान को समझ में आए कि उसका पैसा कैसे काम करता है और कैसे बढ़ता है. मैं मानती हूं जानकारी तभी काम की होती है जब वो समझ में आए. इसलिए मैं लाती हूं बिज़नेस की बड़ी ख़बरें, आसान शब्दों में और आपके लिए. आइए, बिजनेस की दुनिया को थोड़ा और आसान बनाएं साथ मिलकर.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >