Share Market: ईरान-इजराइल टकराव के बीच शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत, जानिए कहां गया निवेशकों का भरोसा

Share Market: दिन की शुरुआत में Nifty 50 ने मामूली 13.75 अंकों यानी 0.06 फीसदी की बढ़त के साथ 24,732.35 पर ट्रेडिंग शुरू की. वहीं, BSE Sensex 84.15 अंक यानी 0.10 फीसदी गिरकर 81,034.45 पर खुला.

Share Market: सोमवार 16 जून को भारतीय शेयर बाजार ने हरे निशान के साथ शुरुआत तो की, लेकिन रफ्तार ढीली रही. वजह? पश्चिम एशिया का टेंशन. इजराइल और ईरान के बीच चल रही तनातनी ने दुनिया भर के बाजारों में डर बिठा दिया है. निवेशक फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं.

निफ्टी हल्की बढ़त में, सेंसेक्स फिसला

दिन की शुरुआत में Nifty 50 ने मामूली 13.75 अंकों यानी 0.06 फीसदी की बढ़त के साथ 24,732.35 पर ट्रेडिंग शुरू की. वहीं, BSE Sensex 84.15 अंक यानी 0.10 फीसदी गिरकर 81,034.45 पर खुला. बाजार के जानकार कह रहे हैं कि ये डर ज्यादा दिन नहीं टिकेगा. बैंकिंग और बाजार विशेषज्ञ अजय बग्गा ने कहा, “ईरान और इजराइल मिलकर भी ग्लोबल जीडीपी में 1% से कम योगदान देते हैं. कुल जनसंख्या भी 10 करोड़ से कम है. ऐसे में असर अल्पकालिक होगा, जैसे गाजा युद्ध के समय हुआ था.” उन्होंने ये भी बताया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन मध्यस्थता करने को तैयार हैं और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी शांति की उम्मीद जता चुके हैं. इससे ग्लोबल बाजारों में थोड़ी राहत आनी तय है.

तेल महंगा, पर बड़ा झटका नहीं

तनाव के चलते कच्चे तेल की कीमतों में 10 डॉलर का भू-राजनीतिक प्रीमियम जुड़ चुका है. स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज जैसी अहम समुद्री रेखा पर खतरा बना हुआ है. लेकिन जानकार मानते हैं कि ईरान पर सऊदी अरब, भारत, चीन, जापान जैसे देशों का दबाव रहेगा, जिससे हालात नहीं बिगड़ेंगे.

कौन से सेक्टर में गिरावट, कहां दिखी थोड़ी चमक?

  • NSE पर Nifty Auto, IT, Pharma, PSU बैंक और हेल्थकेयर सेक्टर गिरावट के साथ खुले.
  • Nifty FMCG, Media और Metal सेक्टरों में मामूली तेजी देखी गई.
  • Nifty Midcap थोड़ा नीचे रहा जबकि Nifty Smallcap ने थोड़ी हरियाली दिखाई.

तकनीकी विश्लेषण क्या कहता है

SEBI रजिस्टर्ड एनालिस्ट सुनील गुर्जर के अनुसार “पिछले हफ्ते निफ्टी 284 अंकों की गिरावट में रहा. 20 दिन से ये एक टाइट रेंज में ट्रेड कर रहा था, अब सपोर्ट लेवल टूट चुका है. हालांकि यह अब भी सभी प्रमुख मूविंग एवरेज से ऊपर ट्रेड कर रहा है, जो आगे चलकर तेजी का संकेत हो सकता है.”

एशियाई बाजार भी असमंजस में

  • जापान और दक्षिण कोरिया ने करीब 0.9 फीसदी की बढ़त दिखाई.
  • वहीं हांगकांग, ताइवान और सिंगापुर के बाजारों में मामूली गिरावट रही.

सोने में भी तेजी, लोगों ने सुरक्षित निवेश को तरजीह दी

जैसे ही युद्ध या तनाव की आशंका होती है, निवेशक सोने की ओर भागते हैं. यही हुआ. सोने की कीमतों में बढ़ोतरी देखी जा रही है, क्योंकि लोग अपने पैसे को सुरक्षित ठिकाने पर लगाना चाहते हैं.

Also Read : महात्मा गांधी की परपोती आशीष लता को दक्षिण अफ्रीका में धोखाधड़ी के आरोप में 7 साल की जेल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >