Share Market: भारतीय बाजार की जोरदार वापसी, निवेशकों में लौटा भरोसा

Share Market: एक्सिस सिक्योरिटीज के रिसर्च प्रमुख अक्षय चिंचालकर के अनुसार, “निफ्टी ने सोमवार को साल की सबसे बड़ी गिरावट देखी थी, लेकिन क्लोजिंग के समय 400 अंकों से अधिक की रिकवरी से बुलिश सिग्नल मिला है. अब 22572-22685 की रेंज अगला रेजिस्टेंस जोन है

Share Market: सोमवार की भारी गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार ने मंगलवार को जोरदार वापसी की. बीएसई सेंसेक्स 1,193.10 अंकों की बढ़त के साथ 74,331.00 पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 385.50 अंकों की छलांग के साथ 22,547.10 पर पहुंच गया. यह क्रमशः 1.63% और 1.74% की तेजी को दर्शाता है.

सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में खुले, जिससे निवेशकों की मजबूत भावनाएं झलकीं. एनएसई पर टाइटन कंपनी, टाटा स्टील, हिंडाल्को, टाटा मोटर्स और श्रीराम फाइनेंस प्रमुख लाभ में रहे. बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी करीब 2% की बढ़त दर्ज की गई.

एक्सिस सिक्योरिटीज के रिसर्च प्रमुख अक्षय चिंचालकर के अनुसार, “निफ्टी ने सोमवार को साल की सबसे बड़ी गिरावट देखी थी, लेकिन क्लोजिंग के समय 400 अंकों से अधिक की रिकवरी से बुलिश सिग्नल मिला है. अब 22572-22685 की रेंज अगला रेजिस्टेंस जोन है, जबकि नीचे 22015-22130 का स्तर अहम रहेगा.”

अमेरिकी टैरिफ से मचा था हड़कंप, वैश्विक बाजार भी डगमगाए

सोमवार को बाजार में भारी गिरावट अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत समेत अन्य देशों पर टैरिफ लगाने के ऐलान के बाद आई. इससे वैश्विक व्यापार को लेकर चिंता बढ़ गई और निवेशकों में घबराहट देखी गई.

सेंसेक्स दिन के दौरान 5% तक गिर गया था, लेकिन कुछ रिकवरी के बाद 3% की गिरावट के साथ बंद हुआ. सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि अमेरिका, एशिया और यूरोप के बाजारों में भी तेज बिकवाली देखने को मिली. निवेशकों को आशंका है कि टैरिफ से महंगाई बढ़ सकती है और आर्थिक वृद्धि पर असर पड़ सकता है.

विशेषज्ञों का मानना है कि अब आगे का रुख वैश्विक आर्थिक आंकड़ों और कंपनियों के तिमाही नतीजों पर निर्भर करेगा.

Also Read: रसोई में लग गई आग, एलपीजी सिलेंडर के बढ़ गए दाम, जानें अपने शहर की रेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >