Share Market: भारतीय शेयर बाजार में उछाल, अमेरिका-भारत व्यापार डील की उम्मीद से बढ़ा भरोसा

Share Market: शुक्रवार को निफ्टी 50 इंडेक्स ने 25,576.65 पर खुलकर 27.65 अंकों (0.11%) की तेजी दर्ज की. वहीं बीएसई सेंसेक्स 18.58 अंकों (0.02%) की बढ़त के साथ 83,774.45 पर खुला.

Share Market: भारतीय शेयर बाजारों ने शुक्रवार को लगातार चौथे कारोबारी दिन सकारात्मक शुरुआत की. यह बढ़त वैश्विक सकारात्मक संकेतों, जैसे 9 जुलाई की टैरिफ डेडलाइन को टालने के संकेत और अमेरिका-भारत व्यापार समझौते की उम्मीदों के कारण देखी गई.

निफ्टी और सेंसेक्स में हल्की तेजी

शुक्रवार को निफ्टी 50 इंडेक्स ने 25,576.65 पर खुलकर 27.65 अंकों (0.11%) की तेजी दर्ज की. वहीं बीएसई सेंसेक्स 18.58 अंकों (0.02%) की बढ़त के साथ 83,774.45 पर खुला. बैंकिंग और मार्केट विशेषज्ञ अजय बग्गा ने ANI से बातचीत में बताया, “वैश्विक संकेत अब भारत के पक्ष में हैं. अमेरिका की ओर से टैरिफ डेडलाइन को टालने की बात कही गई है. इससे बाजार को बल मिला है.”

मिडकैप और स्मॉलकैप में उछाल, मेटल सेक्टर सबसे आगे

  • ब्रॉडर मार्केट में भी बढ़त देखने को मिली.
  • निफ्टी मिडकैप 100 में 0.42% की तेजी
  • निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.41% की बढ़त

सेक्टर वाइज प्रदर्शन

  • निफ्टी मेटल इंडेक्स में 1% से अधिक की बढ़त
  • PSU बैंक: 1.16% ऊपर
  • निफ्टी ऑटो: 0.37% की तेजी
  • आईटी सेक्टर: 0.36%
  • फार्मा सेक्टर: 0.28%

अमेरिका-भारत व्यापार समझौता बना उम्मीद की किरण

भारतीय प्रतिनिधिमंडल इस समय अमेरिका में व्यापार समझौते (BTA) पर चर्चा कर रहा है, जो कि अगले छह महीनों में फाइनल हो सकता है. इस डील की प्रक्रिया से भी बाजार में सकारात्मकता आई है.

विदेशी निवेशकों की वापसी की उम्मीद

मौजूदा समय में भारत की मजबूत घरेलू अर्थव्यवस्था, भारतीय रिज़र्व बैंक की सक्रिय नीति और संतोषजनक मानसून जैसे कारक शेयर बाजार को मजबूती प्रदान कर रहे हैं. अमेरिकी डॉलर की कमजोरी और वहां के बाजारों का सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंचना भी उभरती अर्थव्यवस्थाओं जैसे भारत के लिए फायदेमंद है. विशेषज्ञों का मानना है कि इससे FIIs (विदेशी संस्थागत निवेशक) फिर से भारतीय बाजार में निवेश शुरू कर सकते हैं.

अगले दो महीने में नए उच्च स्तर की उम्मीद

एक्सिस सिक्योरिटीज़ के रिसर्च हेड अक्षय चिंचालकर के अनुसार, निफ्टी में आने वाले दिनों में 25,700–25,800 का स्तर चुनौतीपूर्ण होगा. उन्होंने कहा कि अगर निफ्टी 25,000 के स्तर को बनाए रखता है, तो जल्द ही नया ऊपरी स्तर देखने को मिल सकता है. अजय बग्गा ने भी कहा कि सितंबर 2024 में देखा गया ऑल टाइम हाई अगले दो महीनों में फिर से हासिल किया जा सकता है.

एशियाई बाजारों में मिला-जुला प्रदर्शन

  • जापान का निक्केई 225: 1.7% की मजबूत बढ़त
  • हांगकांग का हैंग सेंग: स्थिर
  • दक्षिण कोरिया का कोस्पी: 0.94% गिरावट
  • ताइवान वेटेड इंडेक्स: 0.07% की मामूली गिरावट

Also Read: भारत के सूक्ष्म उद्योगों की पुकार, अब केवल घोषणाएं नहीं, चाहिए ठोस पहल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >