होली की छुट्टी 3 मार्च या 4 मार्च? शेयर बाजार ने खत्म किया तारीख का कन्फ्यूजन, जानें कब बंद रहेगी ट्रेडिंग

Share Market Holi 2026 Holiday: होली की तारीख को लेकर हर तरफ कन्फ्यूजन है, लेकिन शेयर बाजार के निवेशकों के लिए तस्वीर साफ हो गई है. एनएसई (NSE) और बीएसई (BSE) ने 3 मार्च को छुट्टी का ऐलान किया है. जानें उस दिन ट्रेडिंग बंद रहेगी या खुलेगा बाजार, और कमोडिटी मार्केट का क्या है समय.

Holi 2026: देशभर में होली के त्योहार को लेकर तारीखों का असमंजस बना हुआ है, लेकिन शेयर बाजार के निवेशकों के लिए तस्वीर पूरी तरह साफ है. शेयर मार्केट अपनी पूर्व निर्धारित छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार ही काम करेगा. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) ने आधिकारिक तौर पर छुट्टी की तारीख कन्फर्म कर दी है.

3 मार्च को नहीं होगी कोई ट्रेडिंग

एक्सचेंज द्वारा जारी कैलेंडर के मुताबिक, 3 मार्च 2026 (मंगलवार) को होली के उपलक्ष्य में भारतीय शेयर बाजार बंद रहेगा. इस दिन इक्विटी, डेरिवेटिव्स और SLB सेगमेंट में कोई कामकाज या सेटलमेंट नहीं होगा. निवेशकों के लिए यह राहत की बात है कि बाजार ने अपनी छुट्टियों को लेकर कोई बदलाव नहीं किया है.

कमोडिटी मार्केट में क्या होगा?

अगर आप कमोडिटी (MCX) में ट्रेड करते हैं, तो ध्यान दें कि 3 मार्च को बाजार दो हिस्सों में काम करेगा:

  • सुबह का सत्र बंद रहेगा.
  • शाम का सत्र 5:00 बजे से रात 11:55 बजे तक ट्रेडिंग जारी रहेगी.

मार्च में और कब-कब रहेंगे अवकाश?

होली के अलावा मार्च के महीने में निवेशकों को दो और लंबी छुट्टियां मिलने वाली हैं:

  • 26 मार्च (गुरुवार) को श्री राम नवमी के अवसर पर बाजार बंद रहेगा.
  • 31 मार्च (मंगलवार) को महावीर जयंती के कारण ट्रेडिंग नहीं होगी.
  • इसके बाद अप्रैल में गुड फ्राइडे (3 अप्रैल) और डॉ. अंबेडकर जयंती (14 अप्रैल) को भी बाजार में अवकाश रहेगा.

बाजार की चाल पर वैश्विक तनाव का साया

छुट्टियों के बीच निवेशकों की नजर बाजार की स्थिरता पर भी है. मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव, खासकर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ती खींचतान का असर सोमवार को बाजार खुलने पर दिख सकता है. कच्चे तेल की सप्लाई को लेकर बनी चिंताएं बाजार में उतार-चढ़ाव (Volatility) पैदा कर सकती हैं, इसलिए जानकारों ने निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

याद दिला दें कि शेयर बाजार सोमवार से शुक्रवार सुबह 9:00 बजे (प्री-ओपन) से शुरू होता है और मुख्य ट्रेडिंग दोपहर 3:30 बजे तक चलती है. शनिवार और रविवार को नियमित साप्ताहिक अवकाश रहता है.

Also Read: होली से पहले फ्री गैस सिलेंडर चाहिए तो फटाफट कर लें ये काम, जानें किसे मिलेगा लाभ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >