Share Market: वैश्विक दबाव से बाजार में गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में, सेंसेक्स 73,000 के नीचे फिसला

Share Market: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 347.07 अंक गिरकर 72,738.87 पर, निफ्टी 109.85 अंक गिरकर 22,009.45 पर

Share Market: वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख, विदेशी कोषों की लगातार निकासी और अमेरिकी शुल्क को लेकर बढ़ती चिंताओं के कारण मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई. शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 177.39 अंक टूटकर 72,908.55 पर आ गया, जबकि एनएसई निफ्टी 59 अंक गिरकर 22,060.30 पर पहुंच गया. सत्र के दौरान निफ्टी में 144.85 अंकों की और गिरावट दर्ज की गई, जिससे यह 21,974.45 तक लुढ़क गया.

गिरने वाले प्रमुख शेयर

सेंसेक्स के कई दिग्गज शेयरों में गिरावट देखने को मिली. नेस्ले इंडिया, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल, टाइटन, इन्फोसिस, एशियन पेंट्स, एनटीपीसी, बजाज फिनसर्व और सन फार्मास्युटिकल्स के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई.

बढ़त वाले शेयर

कुछ शेयरों में मजबूती भी देखने को मिली. भारतीय स्टेट बैंक, इंडसइंड बैंक, जोमैटो, पावर ग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और अडानी पोर्ट्स के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई.

कच्चे तेल में गिरावट

वैश्विक बाजारों की बात करें तो कच्चे तेल की कीमतों में भी गिरावट आई. ब्रेंट क्रूड 0.63% गिरकर 71.17 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जिससे तेल कंपनियों पर भी असर पड़ सकता है.

विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को भारतीय बाजार से 4,788.29 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की, जिससे बाजार पर दबाव बना रहा. कमजोर वैश्विक संकेतों और विदेशी निवेशकों की सतर्कता के चलते बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: क्या पुतिन से नजदीकियों की वजह से ट्रंप ने जेलेंस्की को व्हाइट हाउस से बाहर निकाला?

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: कुत्ते संग कराई 11 माह की बच्ची की शादी, हो जनजाति की अनोखी परंपरा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >