Share Market: भारतीय शेयर बाजार की सपाट चाल, सेंसेक्स में 46.94 अंक की तेजी, निफ्टी सुस्त

Share Market Opening: मार्केट के ओपनिंग में बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 182.62 अंक बढ़कर 66,205.86 पर रहा, निफ्टी 54.35 अंक चढ़कर 19,866.20 पर पहुंच गया.

Share Market Opening: ग्लोबल मार्केट से मिल रहे संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार की चाल सुस्त है. आज सुबह 11 बजे सेंसेक्स 0.071% यानी 46.94 की मामूली तेजी के साथ 66,070.18 पर कारोबार कर रहा था. जबकि, निफ्टी भी 0.045% यानी 9 अंक की तेजी के साथ 19,820.85 पर कारोबार कर रहा था. हालांकि, मार्केट के ओपनिंग में बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 182.62 अंक बढ़कर 66,205.86 पर रहा, निफ्टी 54.35 अंक चढ़कर 19,866.20 पर पहुंच गया. सेंसेक्स की कंपनियों में विप्रो, एशियन पेंट्स, नेस्ले, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक और आईटीसी के शेयर लाभ में रहे. अल्ट्राटेक सीमेंट और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में गिरावट आई. अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहा, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे. अमेरिकी बाजार बुधवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80.87 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था. शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 306.56 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

रुपया शुरुआती कारोबार में दो पैसे की बढ़त के साथ 83.30 प्रति डॉलर पर

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और स्थानीय शेयर बाजारों में बढ़त के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे की बढ़त के साथ 83.30 पर पहुंचा. विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि अमेरिकी डॉलर के प्रमुख वैश्विक प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले कमजोर होने से विदेशी कोषों की निकासी के बावजूद रुपये की धारणा को बल मिला. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 83.30 पर खुला, जो पिछले बंद भाव से दो पैसे की बढ़त के है. रुपया बुधवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 83.32 पर बंद हुआ था. इस बीच दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 103.74 पर रहा.

(भाषा इनपुट के साथ)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >