Share Market: शेयर बाजार ने आज फिर बनाया रिकार्ड, सेंसेक्स 796.64 अंक उछला, निफ्टी 21,148 के पार

Share Market Opening: बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 796.64 अंक उछलकर अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 70,381.24 पर पहुंच गया. निफ्टी 222.1 अंक बढ़कर 21,148.45 के रिकॉर्ड स्तर पर रहा.

Share Market Opening: ग्लोबल मार्केट से मिले मजबूत संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन तूफानी तेजी देखने को मिली. सुबह 7.45 बजे गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स में 180 अंकों की बढ़त देखने को मिली थी. इसके बाद, भारतीय बाजार खुलते ही, बाजार में तेजी के बीच सेंसेक्स और निफ्टी अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गए. बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 796.64 अंक उछलकर अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 70,381.24 पर पहुंच गया. निफ्टी 222.1 अंक बढ़कर 21,148.45 के रिकॉर्ड स्तर पर रहा. सेंसेक्स की कंपनियों में टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, विप्रो, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, बजाज फिनसर्व और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर लाभ में रहे. पावर ग्रिड, नेस्ले, एशियन पेंट्स और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर नुकसान में रहे. अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई, हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहे, जबकि जापान का निक्की नुकसान में रहा. अमेरिकी बाजार बुधवार सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74.48 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था. शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 4,710.86 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.

Also Read: Share Market: IRCTC, Ultratech, NBCC, SBI, RBL Bank समेत ये शेयर बाजार में दिखाएंगे दम, तैयार कर लें लिस्ट

रुपया शुरुआती कारोबार में 13 पैसे की बढ़त के साथ 83.27 प्रति डॉलर पर

बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 13 पैसे की बढ़त के साथ 83.27 पर पहुंच गया. अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा अगले साल ब्याज दरों में कटौती के संकेत के बीच वैश्विक बाजारों में डॉलर के कमजोर पड़ने से भारतीय मुद्रा को बढ़त मिली. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 83.30 पर खुला. इसके बाद वह 83.27 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 13 पैसे की बढ़त है. भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले चार पैसे टूटकर बुधवार को अपने सर्वकालिक निचले स्तर 83.40 पर बंद हुआ. इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 102.53 पर रहा. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74.47 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >