147 अंक से अधिक उछलकर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी 24,811 अंक के पार

Stock Market: एशिया के प्रमुख शेयर बाजारों में जापान के निक्केई225, हांगकांग के हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में बढ़त देखी गई, जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट कमजोर हुआ. अमेरिकी शेयर बाजारों में डाऊ जोन्स, एसएंडपी500 और नैसडेक मजबूत हुए हैं.

Stock Market: वैश्विक स्तर पर सकारात्मक रुख की वजह से गुरुवार 22 अगस्त 2024 को घरेलू शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ. कारोबार के आखिर में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 147.89 अंक या 0.18% चढ़कर 81,053.19 अंक के स्तर पर पहुंच गया. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 41.30 अंक या 0.17% उछलकर 24,811.50 अंक के स्तर पर बंद हुआ. सुबह के आरंभिक कामकाज में सेंसेक्स 188.31 अंक उछलकर 81,093.61 अंक पर खुला था. निफ्टी ने भी 38.80 अंक की बढ़त के साथ 24,809 अंक के स्तर पर अपने कामकाज की शुरुआत की थी.

सेंसेक्स की 17 कंपनियों के शेयर को हुआ मुनाफा

शेयर बाजार के कारोबार के आखिर में सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 में से 17 कंपनियों के शेयर मुनाफे में रहे. इनमें सबसे अधिक मुनाफा भारती एयरटेल को हुआ. कारोबार के आखिर में भारती एयरटेल का शेयर 1.51% चढ़कर 1486.25 प्रति शेयर के स्तर पर पहुंच गया. इसके अलावा, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, टाइटन, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, जेएसडब्ल्यू स्टील, मारुति सुजुकी इंडिया, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फिनसर्व, इन्फोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, लार्सन एंड ट्रुबो, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर भी लाभ में रहे.

सेंसेक्स की 13 कंपनियों के शेयर नुकसान में

इसके साथ ही, सेंसेक्स की करीब 17 कंपनियों के शेयर नुकसान में रहे. सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा मोटर्स का शेयर सबसे अधिक 1.52% टूटकर 1068.60 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर पहुंच गया. इसके अलावा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन, टीसीएस, पावरग्रिड, सनफार्मा, अदाणी पोर्ट्स, एक्सिस बैंक, नेस्ले इंडिया, आईटीसी, इंडसइंड बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचसीएल टेक्नोलॉजी के शेयर को भी नुकसान हुआ.

एशियाई बाजारों में बढ़त

एशिया के प्रमुख शेयर बाजारों में जापान के निक्केई225, हांगकांग के हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में बढ़त देखी गई, जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट कमजोर हुआ. यूरोपीय बाजार सकारात्मक रुख के साथ कारोबार कर रहे हैं. अमेरिकी शेयर बाजारों में डाऊ जोन्स, एसएंडपी500 और नैसडेक मजबूत हुए हैं. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.49% बढ़कर 76.42 डॉलर प्रति बैरल और क्रूड ऑयल 0.31% की तेजी के साथ 72.16 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 0.21% गिरकर 2,507.54 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया.

इसे भी पढ़ें: फर्जी मैसेज और रिकॉर्डेड कॉल के जरिए नहीं ठग पाएगा फ्रॉड, 1 सितंबर से Rules Change

इसे भी पढ़ें: छोटे दुकानदार नहीं होंगे बर्बाद, Piyush Goyal समझ गए अमेजन की चाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumarvishwat sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >