Lockdown 3.0 के बीच सरकार ने करोड़ों खातों में डाले 500 रुपये, जानें कब और कैसे निकाल सकेंगे

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (Prime Minister’s poor welfare scheme) के तहत 500 रुपये की दूसरी किस्त (Second installment) सोमवार तक लाभार्थियों के खाते में आ जाएगी. राजस्थान में यह किस्त जन-धन योजना ( Mahila Jan Dhan account ) के अंतर्गत महिला खाताधारकों के खाते में जमा होगी.

जयपुर : प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 500 रुपये की दूसरी किस्त सोमवार तक लाभार्थियों के खाते में आ जाएगी. राजस्थान में यह किस्त जन-धन योजना के अंतर्गत महिला खाताधारकों के खाते में जमा होगी.

राजस्थान के राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के संयोजक महेंद्र एस. महनोत ने बताया कि महिला खाताधारकों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए बैंकों की ओर से चरणबद्ध तरीके से जमा राशि को निकालने की व्यवस्था कि गई है.

Also Read: दिल्ली के कापसहेड़ा में एक ही बिल्डिंग से मिले 41 कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

उन्होंने बताया कि इसके तहत जिन महिला खाता धारकों के खाते की अंतिम संख्या शून्य से एक है वे चार मई 2020 से पैसा निकाल सकेंगी. इसी प्रकार जिन महिलाओं के खाते की अंतिम संख्या दो या तीन है वे पांच मई से पैसा निकाल सकेंगी.

जिन महिलाओं के खाते के अंतिम में चार या पांच अंक होगा उन्हें छह मई से पैसा निकालने की सुविधा मिलेगी. इसी तरह खाते का अंतिम अंक छह- सात होने पर आठ मई से तथा आठ या नौ होने पर 11 मई से अपने खाते से पैसा निकालने की सुविधा मिलेगी.

Also Read: घर और सोसाइटी में काम करने वाले सफाईकर्मचारी,ड्राइवर और नौकर काम पर लौट सकते हैं ? पढ़ें क्या है गाइडलाइन

महनोत ने बताया कि 11 मई 2020 के बाद किसी भी दिन बैंक अथवा बैंक मित्र के माध्यम से बैंकिंग समय में राशि निकाली जा सकती है. खातों में जमा राशि निकालने के लिए गांव में कार्यरत बैंक मित्र (BC) अथवा एटीएम की सेवाएं भी प्राप्त की जा सकती हैं.

उन्होंने कहा कि हितग्राहियों के जनधन अथवा अन्य योजनाओं के पैसे खाते में पूरी तरह सुरक्षित हैं और वे अपने जरूरत के अनुसार पैसा निकाल सकते हैं. महनोत ने आगाह किया कि कुछ लोगों द्वारा यह अफवाह फैलाई जा रही है कि भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत महिला खाताधारकों के खातों में डाली गयी धनराशि को तुरंत निकाल लें अन्यथा धनराशि वापस हो जाएगी.

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस तरह की अफवाहों पर कतई ध्यान न दें। यह राशि सरकार द्वारा वापस नहीं ली जाएगी. गत माह की राशि जिन खाताधारकों ने नहीं निकाली है, वह राशि भी उनके खातों में सुरक्षित है. इस योजना के अंतर्गत महिला लाभार्थियों के खाते में तीन किस्त जमा होनी थी जिसमें से पहली किस्त अप्रैल में जमा करा दी गई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >