SBI Scheme: एसबीआई सीनियर सिटीजन ग्राहकों के लिए अच्छी खबर, इस स्कीम की बढ़ी मियाद, मिलेगा तगड़ा रिटर्न

SBI Scheme: सीनियर सिटीजन फिक्स्ड डिपॉजिट पर ज्यादा ब्याज दर पा सकते हैं. स्टेट बैंक ने यह स्कीम कोरोना की मुश्किल घड़ियों में शुरू की थी. साल 2021 में भी एसबीआई ने इस स्कीम की मियाद बढ़ाई थी. और अब एक बार फिर स्टेट बैंक इस योजना की अवधि को बढ़ा रहा है.

SBI Scheme: क्या आप सीनियर सिटीजन है… अगर हां, तो यह खबर आपके लिए है. दरअसल देश की सबसे बड़ी सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से सीनियर सिटीजन के लिए एक अच्छी खबर है. अब आप अपने फिक्स्ड डिपॉजिट पर ज्यादा ब्याज दर पा सकते हैं. जी हां, एसबीआई ने सीनियर सिटीजन के लिए अपनी स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम  को अगले साल 31 मार्च 2023 तक बढ़ाने का ऐलान कर दिया है. एसबीआई की इस स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम का नाम एसबीआई वी केयर (SBI Wecare) है.

कोरोना काल में एसबीआई ने शुरू की थी स्कीम: गौरतलब है कि स्टेट बैंक ने यह स्कीम कोरोना की मुश्किल घड़ियों में शुरू की थी. एसबीआई ने इस स्कीम की शुरुआत सितंबर 2020 में की थी. साल 2021 में भी एसबीआई ने इस स्कीम की मियाद बढ़ाई थी. और अब एक बार फिर स्टेट बैंक इस योजना की अवधि को बढ़ा रहा है. बता दें, एसबीआई वी केयर स्कीम के तहत सीनियर सिटीजन को सावधि जमा पर 30 बेसिस पॉइंट ब्याज दिया जाता है.

सीनियर सिटीजन को मिलता है ज्यादा ब्याज: एसबीआई की इस खास स्कीम के तहत सीनियर सिटीजन को बैंक एफडी जमा पर ज्यादा ब्याज देती है. एसबीआई वी केयर स्कीम के तहत सीनियर सिटीजन के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 30 बेसिस प्वाइंट का अतिरिक्त ब्याज दिया जाता है. इस स्कीम के तहत सीनियर सिटीजन को 5 साल तक एफडी जमा करना होता है.

कितना ज्यादा मिलता है ब्याज: बता दें, सामान्य सावधि जमा पर एसबीआई अपने ग्राहकों को 5 साल की अवधि के लिए एफडी करने पर 5.65 फीसदी ब्याज देती है. लेकिन सीनियर सिटीजन को इस स्पेशल स्कीम के तहत 5 साल की एफडी पर 6.45 फीसदी का ब्याज देती है.

Also Read: 1 अक्टूबर से बदल जाएंगे क्रेडिट और डेबिट कार्ड से जुड़े ये नियम, नहीं किया तो जल्द कर लें यह काम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >