SBI से 25 लाख रुपये तक के होम लोन लेने वालों को मिलेगा कम EMI का फायदा, जानिए कब से होगा लागू...

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई (SBI) से होम लोन लेने वालों के लिए एक राहत भरी खबर है. इस बैंक ने जिन लोगों ने घर खरीदने के लिए 25 लाख रुपये तक का लोन (Home Loan) लिया हुआ है, उनकी ईएमआई में कटौती की जाएगी. बैंक ने उन्हें राहत देते हुए एमसीएलआर में चौथाई फीसदी कटौती करने का ऐलान किया है. बैंक के इस कदम के बाद होम लोन लेने वालों को अब हर महीने भुगतान किये जाने वाले किस्त (EMI) का कम भुगतान करना पड़ेगा.

मुंबई : देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई (SBI) से होम लोन लेने वालों के लिए एक राहत भरी खबर है. इस बैंक ने जिन लोगों ने घर खरीदने के लिए 25 लाख रुपये तक का लोन (Home Loan) लिया हुआ है, उनकी ईएमआई में कटौती की जाएगी. बैंक ने उन्हें राहत देते हुए एमसीएलआर में चौथाई फीसदी कटौती करने का ऐलान किया है. बैंक के इस कदम के बाद होम लोन लेने वालों को अब हर महीने भुगतान किये जाने वाले किस्त (EMI) का कम भुगतान करना पड़ेगा. बैंक ने सोमवार को कहा कि वह 10 जून से अपनी कोष की सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (MCLR) में 0.25 फीसदी की कटौती करेगा.

Also Read: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI के मुनाफे में चार गुना बढ़ोतरी, जानिए चौथी तिमाही में कितनी हुई कमाई…?

बैंक की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि एक साल की अवधि की एमसीएलआर को 7.25 फीसदी से घटाकर 7 फीसदी कर दिया गया है. बैंक की ओर से लगातार 13वीं बार एमसीएलआर दर में कटौती की गयी है. स्टेट बैंक इससे पहले बाहरी बेंचमार्क से जुड़ी ऋण दर (EBR) के साथ ही रेपो रेट से जुड़े कर्ज की ब्याज दर (RLLR) में एक जुलाई से 0.40 फीसदी कटौती की घोषणा कर चुका है. बैंक ने ईबीआर रेट को जहां 7.05 फीसदी से घटाकर 6.65 फीसदी सालाना कर दिया है. वहीं, रेपो रेट से जुड़ी ब्याज दर को 6.65 फीसदी से घटाकर 6.25 फीसदी कर दिया गया है.

बैंक की विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस हिसाब से एमसीएलआर दर से जुड़े होम लोन की समान ईएमआई की राशि में 421 रुपये की कमी आएगी. वहीं, ईबीआर और आरएलएलआर से जुड़े होम लोन की ईएमआई में 660 रुपये की कमी आएगी. यह गणना 30 साल की अवधि के 25 लाख रुपये तक के होम लोन पर की गयी है.

रिजर्व बैंक ने 22 मई को रेपो दर में 0.40 फीसदी की कटौती कर उसे चार फीसदी कर दिया. उसके बाद ही स्टेट बैंक ने बाह्य मानकों से जुड़ी कर्ज की ब्याज दर और रेपो दर से जुड़े कर्ज की दर में यह कटौती की. पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ इंडिया और यूको बैंक जैसे कुछ अन्य बैंकों ने भी रेपो दर और एमसीएलआर दरों से जुड़ी बयाज दरों में कटौती की है. स्टेट बैंक ने अपनी आधार दर को 0.75 आधार अंक घटाकर 7.40 फीसदी कर दिया. पहले यह 8.15 फीसदी पर थी. यह कटौती 10 जून से प्रभावी होगी.

Posted By : Vishwat Sen

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Published by: Prabhat Khabar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >