SBI Q2 results: एसबीआई का दूसरी तिमाही में मुनाफा बढ़कर 19,782 करोड़ रुपये, 23% की छलांग

SBI Q2 results: एसबीआई ने शुक्रवार को अपने तिमाही नतीजों की जानकारी देते हुए बताया कि जुलाई-सितंबर अवधि में एकल आधार पर उसका शुद्ध लाभ 18,331 करोड़ रुपये रहा जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 14,330 करोड़ रुपये है

SBI Q2 results: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में एकीकृत शुद्ध लाभ में 23 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की जो बढ़कर 19,782 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में बैंक ने 16,099 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था.

एसबीआई ने शुक्रवार को अपने तिमाही नतीजों की जानकारी देते हुए बताया कि जुलाई-सितंबर अवधि में एकल आधार पर उसका शुद्ध लाभ 18,331 करोड़ रुपये रहा जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 14,330 करोड़ रुपये था. इससे पिछली तिमाही (अप्रैल-जून) में यह लाभ 17,035 करोड़ रुपये था.

Also Read: 8th Pay Commission: नवंबर में होगी संयुक्त सलाहकार निकाय की बैठक, 52% वेतन वृद्धि की उम्मीद

इस दौरान बैंक की कुल आय बढ़कर 1.29 लाख करोड़ रुपये हो गई जो पिछले साल इसी अवधि में 1.12 लाख करोड़ रुपये थी. वहीं दूसरी तिमाही में बैंक का कुल खर्च बढ़कर 99,847 करोड़ रुपये पर पहुंच गया जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 92,752 करोड़ रुपये था.

डूबे कर्ज के लिए किए गए प्रावधान में भी वृद्धि हुई जो 1,814 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,631 करोड़ रुपये हो गया. बैंक का सकल एनपीए अनुपात 30 सितंबर को घटकर 2.13 प्रतिशत रहा जबकि जून में यह 2.21 प्रतिशत था.

उल्लेखनीय है कि अगस्त में सी. एस. शेट्टी को एसबीआई के नए चेयरमैन के रूप में नियुक्त किया गया था.

Also Read: Rinku Singh Net Worth: 13 करोड़ मिलते ही रिंकू ने बदल लिया ठिकाना, जाने ठाठ-बाट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >