SBI ने ब्याज दर में किया इजाफा, होम लोन होगा महंगा, इन बैंकों ने भी बढ़ाया Interest Rate

SBI Hikes Interest Rate: आरबीआई के रेपो रेट में इजाफे के बाद एसबीआई ने भी ब्याज दर में 50 बेसिस प्वाइंट्स का इजाफा किया है. इस कारण होम लोन लेने वालों को अब पहले की तुलना में ज्यादा ईएमआई देनी होगी. जानकारों की राय है कि इससे घर खरीदने वालों की संख्या में कमी होगी.

SBI Hikes Interest Rate: RBI की ओर से शुक्रवार को रेपो रेट बढ़ाये का असर अब दिखाई देने लगा है. कई बैंकों ने रेट ऑफ इंटरेस्ट में इजाफा कर दिया है. इसी कड़ी में देश की सबसे बड़ी सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने भी उधार दरों में 50 बीपीएस की बढ़ोतरी कर दी है. इस बढ़ोतरी के कारण होम लोन लेने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा.

होम लोन होगा महंगा: गौरतलब है कि आरबीआई के रेपो रेट में इजाफे के बाद एसबीआई ने भी ब्याज दर में 50 बेसिस प्वाइंट्स का इजाफा किया है. इस कारण होम लोन लेने वालों को अब पहले की तुलना में ज्यादा ईएमआई देनी होगी. गौरतलब है कि कई जानकारों की राय थी कि आरबीआई के इजाफे के बाद बैंकों समेत कई और वित्तीय संस्थान ब्याज दर बढ़ा सकते हैं.

आरबीआई ने शुक्रवार को बढ़ाया था रेपो रेट: बता दें, शुक्रवार को भारतीय रिजर्व बैंक ने चौथी बार ब्याज दर में बढ़ोतरी की थी. इस इजाफे के बाद रेपो रेट बढ़कर 5.90 फीसदी हो गया है. एसबीआई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर भी इसकी जानकारी दे दी है. इस इजाफे के बाद स्टेट बैंक का ईबीएलआर 8.55 फीसदी हो गया है. वहीं, आरएलएलआर बढ़कर 8.15 फीसदी हो गया है. यह इजाफा शनिवार से ही प्रभावी है.

दो और बैंकों ने बढ़ाया ब्याज दर: वहीं, रेपो रेट बढ़ने के बाद निजी क्षेत्र की दिग्गज बैंक एचडीएफसी ने भी उधार दरों में इजाफा कर दिया है. एचडीएफसी बैंक ने ब्याज दर में 0.50 फीसदी का इजाफा किया है. इससे होम लोन लेने वालों के लिए ईएमआई बढ़ जाएगी. HDFC बैंक ने पांच महीनों ने यह 7वीं बार इजाफा किया है. वहीं बैंक ऑफ इंडिया ने भी आरबीएलआर बढ़ाकर 8.75 फीसदी कर दिया है.

Also Read: Mutual Fund: बुढ़ापे की लाठी बनेगा म्यूचुअल फंड, हर महीने देगा पैसा, जानिए क्या है एक्सपर्ट की राय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >