VIRAL: 1 जनवरी को बाजार में आयेंगे 1000 रुपये के नये नोट, बैंकों में लौटेंगे 2000 रुपये के नोट?

चर्चा है कि 1 जनवरी, 2023 से बाजार में 1000 रुपये का नया नोट आ रहा है और चर्चा यह भी है कि 2000 रुपये का पुराना नोट भी इसी दिन से बंद हो जाएगा. जानें क्या है इसकी सच्चाई?

New 1000 Rupees Note: नया साल 2023 अपने साथ कई नये बदलाव लेकर आ रहा है. 1 जनवरी 2023 से देश में कई नियम बदल जाएंगे. इनमें बैंक लॉकर से जुड़े नियम, क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियम, गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियम, जैसे कई नियम शामिल हैं. जाहिर है, इनसे हम सबकी जिंदगी और जेब पर गहरा असर होगा. इन सबके बीच सोशल मीडिया पर चर्चा है कि 1 जनवरी, 2023 से बाजार में 1000 रुपये का नया नोट आ रहा है और चर्चा यह भी है कि 2000 रुपये का पुराना नोट भी इसी दिन से बंद हो जाएगा. जानें क्या है इसकी सच्चाई?

Viral Video claims on Rs 1000 Currency Note

1000 रुपये का नोट आने का वायरल वीडियो में दावा

सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि 1 जनवरी, 2023 से बाजार में 1000 रुपये का नया नोट आ जाएगा और 2000 रुपये का नोट बैंकों में वापस लौट जाने वाले हैं. इससे पहले कि आप भी किसी फैसले पर पहुंच जाएं, हम आपको बता दें कि सरकार ने 1000 रुपये के नये नोट जारी करने और 2000 रुपये के नोट वापस लेने से जुड़ी कोई अधिसूचना जारी नहीं की है. सच्चाई का पता लगाने के लिए PIB Fact Check ने और वस्तुस्थिति की जानकारी देने की कोशिश की है.

Also Read: 1st Jan 2023 New Rules: कल से बदल जाएंगे ये नियम, खबर पढ़कर पहले से हो जाएं इनके लिए तैयार PIB Fact Check found Video Fake

PIB Fact Check ने वीडियो को पाया फर्जी

पीआईबी फैक्ट चेक ने अपनी जांच में पाया है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में 1000 और 2000 रुपये को लेकर किया जा रहा दावा पूरी तरह फर्जी है. इसका मतलब यह है कि 1 जनवरी, 2023 से न ही 1000 रुपये के नये नोट आ रहे हैं और न ही 2000 रुपये के नोट बैंकों में वापस लौटाये जा रहे हैं. और इस तरह हम कह सकते हैं कि 2000 रुपये का नोट बाजार में चलता रहेगा. पीआईबी फैक्ट चेक ने अपील की है कि ऐसे भ्रामक मैसेज को किसी को शेयर या फॉरवर्ड न करने की गलती न करें.

Also Read: Bank Holidays: जनवरी महीने में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >