रॉकेट की रफ्तार से चढ़ा शेयर बाजार, सेंसेक्स में 12 सौ अंकों से ज्यादा की बढ़त, निवेशकों की हुई चांदी

कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन शेयर बाजार में जोरदार बढ़त देखने को मिली. विजयादशमी से पहले गुलजार हुए शेयर बाजार में सभी सेक्टर में तेजी देखी गई. आज के सत्र में बाजार में खरीदार हावी दिखे. सेसेक्स, निफ्टी, बैंक निफ्टी निफ्टी आईटी समेत सभी इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए.

Stock Market News: कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन शेयर बाजार में जोरदार बढ़त देखने को मिली. रॉकेट की रफ्तार से चढ़ते हुए आज सेंसेक्स में 12 सौ से ज्यादा अंकों का उछाल आया. विजयादशमी से एक दिन पहले बाजार में उछाल को कई जानकार शुभ संकेत मान रहे हैं. गौरतलब है कि आज के कारोबारी सत्र में सेंसेक्स ने 1270 अंकों अधिक की बढ़त दर्ज किया. वहीं निफ्टी ने भी 400 अंकों की बढ़त दर्ज की. इससे पहले अमेरिकी शेयर बाजार में भी तेजीी देखी गई थी.

विश्व बाजार में तेजी का दिखा असर: गौरतलब है कि दुनियाभर के शेयर तेजी के रुख का असर भारतीय शेयर बाजार में भी दिखाई दिया. सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त बनाकर खुले. खुलने के बाद दोनों इडेक्स की रफ्तार अपवर्ड ही रही. आज का कारोबार खत्म होने पर सेंसेक्स 1276 अंकों की तेजी के साथ 58,065 पर बंद हुआ. वहीं, भी करीब 400 अंक ऊपर होकर 17274 पर बंद हुआ.

सभी सेक्टर में दिखी तेजी: विजयादशमी से पहले गुलजार हुए शेयर बाजार में सभी सेक्टर में तेजी देखी गई. आज के सत्र में बाजार में खरीदार हावी दिखे. सेसेक्स, निफ्टी, बैंक निफ्टी निफ्टी आईटी समेत सभी इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए. ऑटो, मेटल्स, बैंकिंग,  एनर्जी समेत सभी सेक्टर में तेजी दिखाई दी. वहीं, सेंसेक्स के तीस शेयरों में से इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी, टाटा स्टील मुख्य रूप से मुनाफे में रहे.

हालांकि, आज के बाजार में कई शेयर ऐसे भी है जिनके भाव गिरे हैं. मुख्य रूप से जिन शेयरों में आज बिकवाली हावी रही उनमें पावर ग्रिड डॉ. रेड्डी लैब शामिल हैं. इसके अलावा पीवीआर, गुजरात गैस डाबर इंडिया समेत कई और शेयरों के भाव में आज गिरावट देखी गई. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >